IND vs AFG 3rd T20: वैभव को मिलेगा मौका, कौन होगा OUT? तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

IND vs AFG 3rd T20: गुरुवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है।

IND vs AFG 3rd T20
IND vs AFG 3rd T20 | Image: X

IND vs AFG 3rd T20: गुरुवार, 17 सितंबर को टीम इंडिया और अफगानिस्तान का आखिरी टी20 मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले दोनों मैच में टीम इंडिया के शानदार जीत दर्ज की और आज के मुकाबले में भी जीत दर्ज करके सीरीज को 3-0 से अपने नाम करना चाहेगी।

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शानदार लय में दिख रहे हैं। पहले मुकाबले में फ्लॉप रहे संजू सैमसन ने दूसरे मुकाबले में तूफानी अंदाज में 57 रनों की पारी खेली। वहीं, 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं। टीम इंडिया सीरीज जीत चुकी है, ऐसे में आखिरी मुकाबले में बदलाव देखने को मिल सकता है और वैभव को टीम में जगह भी सकती है।

क्या वैभव मिलेगा मौका?

15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इससे पहले जिम्बाब्वे दौरे पर 2 अर्धशतक लगाकर आए थे। चुकी टीम इंडिया पहले ही सीरीज जीत चुकी है, ऐसे में आखिरी मुकाबले में उनको जगह मिल सकती है। अब देखना होगा कि वैभव को टीम में किस खिलाड़ी की जगह उन्हें टीम में जगह मिलती है या नहीं।

वैभव IN तो OUT कौन?

अब सवाल या है किअफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी मुकाबले में वैभव को जगह मिलती है, तो उनकी जगह किसे टीम से बाहर किया जा सकता है। चुकी टीम इंडिया सीरीज जीत चुकी है, ऐसे में संजू सैमसन के बजाय किसी इन-फॉर्म बल्लेबाज की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया सकता है। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जबरदस्त फॉर्म में हैं, ऐसे में इन्हें टीम से बाहर करना आसान नहीं होगा। 

Advertisement

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर। 

ये भी पढ़ें: IND vs WI ODI Squad: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, दो नए खिलाड़ियों की एंट्री तो रोहित-कोहली उड़ाएंगे छक्के-चौके, ये है स्क्वॉड

 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड