न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में ऋषभ पंत आगे खेलेंगे या नहीं? रोहित ने चोट पर दिया अपडेट

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन चोटिल हुए ऋषभ पंत को लेकर अपडेट दिया है। रोहित ने बताया कि पंत आगे खेल पाएंगे या नहीं।

rohit sharma give update on rishabh pant injury
रोहित ने पंत की चोट पर दिया अपडेट | Image: X/BCCI

Rohit Sharma Give Update on Rishabh Pant Injury: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने खुलासा किया कि ऋषभ पंत के घुटने में चोट लगने के बाद सूजन आ गई है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि ये विकेटकीपर बल्लेबाज शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन मैदान पर वापसी कर सकेगा।

पंत न्यूजीलैंड की पहली पारी के 37वें ओवर में रविंद्र जडेजा की स्पिन गेंद को नहीं पकड़ पाए जो ‘ओवर द विकेट’ से गेंदबाजी कर रहे थे और ये उनके घुटने पर लगी। वह जल्द ही लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए और उनकी जगह ध्रुव जुरेल मैदान में उतरे।

गेंद उनके बाएं पैर के घुटने पर लगी जिसकी 2022 में उस कार दुर्घटना के बाद कई सर्जरी की गई थीं। इससे यह चोट गंभीर लग रही थी। रोहित ने दिन के बाद प्रेस कांफ्रेस में बताया- 

दुर्भाग्य से गेंद सीधे उनके घुटने पर लगी, उसी पैर पर जिसकी उन्होंने सर्जरी करवाई है। इसलिए उनके घुटने में थोड़ी सूजन है। 

पंत ने एहतियातन छोड़ा मैदान

Advertisement

रोहित ने हालांकि पंत की फिटनेस को लेकर किसी भी बड़ी चिंता को दूर करते हुए कहा कि पंत एहतियात के तौर पर मैदान छोड़कर बाहर गया। रोहित ने कहा- 

ये एक एहतियाती उपाय है। हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। ऋषभ जोखिम नहीं लेना चाहते क्योंकि उनके उस पैर की बड़ी सर्जरी हुई है, इसलिए उनके मैदान से बाहर जाने की यही वजह थी। उम्मीद है कि आज रात वह ठीक हो जाएंगे और हम उन्हें कल मैदान पर वापस देखेंगे।

Advertisement

भारत ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

भारतीय टीम इससे पहले घरेलू मैदान पर टेस्ट में अब तक के सबसे कम 46 रन के स्कोर पर आउट हो गई। पंत 20 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। न्यूजीलैंड की पहली पारी में जडेजा की गेंद घुटने पर लगने के बाद तुरंत टीम के फिजियोथेरेपिस्ट पंत को देखने पहुंचे।

ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड सीरीज के लिए Team India का ऐलान, 12वीं बोर्ड परीक्षा के कारण बाहर हुई ये स्टार खिलाड़ी

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड