IND v NZ: अश्विन ने भारतीय बल्लेबाजों पर थोपी सारी जिम्मेदारी, बोले- आसान नहीं होगा...

भारतीय अनुभवी आफ स्पिनर अश्विन ने स्वीकार किया कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की टर्न लेती पिच पर 150 के आसपास का लक्ष्य भारतीय बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होगा।

Follow : Google News Icon  
ind v nz ravichandran ashwin statement on indian batting against new zealand
भारतीय बल्लेबाजी पर बोले अश्विन | Image: BCCI

IND v NZ: भारत के अनुभवी आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ( Ravichandran Ashwin ) ने स्वीकार किया कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की टर्न लेती पिच पर 150 के आसपास का लक्ष्य भारतीय बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होगा।

न्यूजीलैंड ने तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को दूसरी पारी में 9 विकेट पर 171 रन बनाए, जिससे उसके पास 143 रन की बढ़त हो गई है। भारत के पूर्व कप्तान और हेड कोच अनिल कुंबले का मानना है कि ये लक्ष्य आसान नहीं होगा।

अश्विन ने जियो सिनेमा पर इंटरव्यू में दिनेश कार्तिक से कहा- 

हमें उनकी पारी का अंत करना होगा। इस पारी में बचाया गया हर रन अहम है। इस पिच पर रन बनाना आसान नहीं है। हमें बहुत अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।

वानखेड़े की पिच से क्यों हैरान अश्विन?

Advertisement

अश्विन इस पिच पर धीमी उछाल से हैरान है क्योंकि आम तौर पर मुंबई में ऐसा नहीं होता। अश्विन ने कहा- 

मुझे लगा था कि और उछाल होगा, लेकिन यहां काफी धीमा उछाल है, जबकि मुंबई की पिच ऐसी नहीं होती। मैच दो हिस्सों में बंट गया है। एक पवेलियन छोर और दूसरा छोर और दोनों की प्रकृति अलग है। ड्रेसिंग रूम की तरफ से गेंदबाजी करने पर ये सपाट है और उछाल बहुत कम है।

Advertisement

तीसरे टेस्ट के दूसरी दिन जडेजा और अश्विन, दोनों ने शानदार गेंदबाजी की और विरोधी बल्लेबाजों को अपनी फिरकी के जाल में फंसाया। जडेजा ने जहां 4 तो वहीं अश्विन ने न्यूजीलैंड के 3 विकेट चटकाए। 

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया में बिहार के लाल मुकेश ने LIVE मैच के दौरान उठा लिया हथौड़ा, फिर पिच पर दे दनादन; VIDEO

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
DINESH BEDI
पब्लिश्ड