अपडेटेड 3 March 2026 at 20:57 IST
IND vs ENG Semi-Final: अगर बारिश ने डाला खलल, तो कौन पहुंचेगा फाइनल में, क्या रिजर्व डे भी है? जानिए ICC का नियम
IND vs ENG Semi-Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को खेला जाएगा। ऐसे में अगर सेमीफाइनल में बारिश हुई तो क्या होगा, क्या रिजर्व डे भी है? आइए आईसीसी के नियम जान लेते हैं।
- खेल समाचार
- 3 min read

IND vs ENG Semi-Final: आईसीसी (ICC) मेंस टी20 वर्ल्ड 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में बुधवार, 4 मार्च को खेला जाएगा। वहीं, गुरुवार, 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा।
ऐसे में कई क्रिकेट फैंस के मन ने सवाल जरूर आ रहे होंगे कि अगर बारिश की वजह से भारत बनाम इंग्लैंड मैच रद्द हो जाता है, तो आगे क्या होगा। ऐसे में आइए आईसीसी (ICC) के नियम जान लेते हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड मैच रद्द हुआ तो?
अगर 5 मार्च को होने वाला दूसरा सेमीफाइनल मैच (भारत बनाम इंग्लैंड) बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक रिजर्व डे रखा है। अगर मैच देरी से शुरू होता है, तो आईसीसी अधिकारियों के पास गुरुवार को एक्स्ट्रा 90 मिनट और शुक्रवार को 120 मिनट का समय होगा ताकि कम से कम 5 ओवर का मैच हो सके।
रिजर्व डे पर क्या होगा?
सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे पर 120 मिनट का अतिरिक्त समय उपलब्ध रहेगा। ऐसे में अगर मैच पहले दिन बारिश की वजह से रुक गया था, तो अगले दिन मुकाबला वहीं से दोबारा शुरू होगा, जहां से आखिरी गेंद डाली गई थी। ऐसे में पहले दिन ओवर और मैच की स्थिति जस की तस रहेगी। वहीं, अगर पहले दिन टॉस के बाद बारिश की वजह से खेल नहीं पाया तो अगले दिन टॉस नहीं होगा और न ही प्लेइंग इलेवन बदल सकते हैं।
Advertisement
नतीजा सुपर 8 पॉइंट्स टेबल के आधार पर
बारिश के चलते अगर उसी दिन या रिजर्व डे के दिन भी मैच नहीं हो पाता है, तो नतीजा सुपर 8 पॉइंट्स टेबल के आधार पर तय किया जाएगा। आईसीसी के नियम के तहत अपने ग्रुप में टॉप रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। ऐसे में फैंस की नजर रहेगी कि बारिश न हो और मैच 40 ओवर का हो।
टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पलड़ा पारी
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास पर नजर डाला जाए ,तो भारत और इंग्लैंड अभी तक कुल 5 बार आमने-सामने हुए हैं। इन पांच मैचों में तीन बार टीम इंडिया ने और दो बार इंग्लैंड की टीम ने बाजी मारी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों टीमें 2 बार सेमीफाइनल में भिड़ी हैं। साल 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को हराया था। वहीं, उसके दो साल बाद 2024 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर लगान वसूला था।
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 3 March 2026 at 20:57 IST