इस मैच में 4 रन से मिली हार ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को किया मजबूत, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कैसा था माहौल

ICC Women's Cricket World Cup : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार ICC महिला विश्व कप जीता है। यह जीत न केवल खिलाड़ियों के लिए, बल्कि पूरे देश की युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

Follow : Google News Icon  
India Creates History, Lifts First-Ever Women’s ODI World Cup Trophy
एक हार ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को किया मजबूत | Image: ANI

ICC Women's Cricket World Cup : भारतीय महिला क्रिकेट टीम पहली बार ICC महिला विश्व कप में विश्व विजेता बनी है। फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को शिकस्त देकर नया इतिहास रच दिया। इस जीत रक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तक हर किसी ने टीम इंडिया को बधाई दी है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि ग्रुप स्टेज में इंग्लैंड के खिलाफ 4 रनों से मिली हार एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई, जिसने टीम को मानसिक रूप से मजबूत होने में मदद मिली।

महिला विश्व कप के ग्रुप मुकाबले में भारत को इंग्लैंड से कांटे की टक्कर मिली थी, जहां वे जीत के करीब पहुंचकर भी चूक गए। हरमनप्रीत कौर का मानना है कि इस हार ने टीम को गहराई से प्रभावित किया और उन्हें अपनी कमजोरियों पर काम करने के लिए प्रेरित किया। रविवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में पहली बार फाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर भारत ने अपना पहला आईसीसी महिला विश्व कप खिताब जीता। इस जीत ने भारतीय महिलाओं की क्रिकेट में 11 साल पुरानी सूखे को खत्म कर दिया।

इंग्लैंड से मिली हार ने किया मजबूत

हरमनप्रीत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "पिछला महीना बेहद रोचक रहा। कभी-कभी चीजें आपके प्लान के अनुसार नहीं चलतीं, लेकिन फिर भी सकारात्मक रहना पड़ता है। हम इस कप के लिए तरस रहे थे। इंग्लैंड मैच हारने के बाद हम टूट गए थे। हम जीतने वाले थे, लेकिन अचानक ढह गए। हमने पहले भी ऐसा देखा था। उस दिन कोच सर (अमोल मुजुमदार) ने कहा, 'एक ही गलती बार-बार नहीं दोहरानी। आपको उस लाइन को पार करना होगा।'"

उन्होंने आगे बताया, "उस दिन के बाद हमारी टीम में बहुत कुछ बदल गया। हम हर बार एक ही गलती दोहरा नहीं सकते। हमें मजबूत दिमाग के साथ आगे बढ़ना था। उस रात ने सबको प्रभावित किया। हम विश्व कप के लिए ज्यादा तैयार हो गए। हमने विजुअलाइजेशन और मेडिटेशन शुरू किया। हर कोई इसे गंभीरता से लेने लगा। शुरुआत में 1-2 खिलाड़ी इससे सहमत नहीं थे, लेकिन बाद में सब एकजुट हो गए। इससे साफ था कि हम यहां कुछ बड़ा करने आए हैं और इस बार हमें सफल होना ही है।"

Advertisement

बीसीसीआई का इंतजार

हरमनप्रीत कौर विश्व कप जीतने के बाद उत्साह से भरी हुई हैं। अब उन्हें इंतजार है कि BCCI टीम के लिए क्या करेगा। कौर ने इस जीत को भारतीय महिला क्रिकेट के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि हम सालों से अच्छा क्रिकेट खेल रहे थे, लेकिन एक बड़ा टूर्नामेंट जीतना जरूरी था। फैंस और दर्शक अपनी टीम को जीतते देखना चाहते हैं। हम अच्छा खेल रहे थे, लेकिन इस पल का बेसब्री से इंतजार था। 

ये भी पढ़ें: ICC Women's Cricket World Cup : खुशी के पल... विश्व विजेता बनते ही मिताली राज ने ट्रॉफी को गले से चिपकाया, बधाई देते समय हुई भावुक-Video

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड