अपडेटेड 9 March 2026 at 23:23 IST
ICC ने T20 World Cup के लिए टीम ऑफ द टूर्नामेंट का किया ऐलान, 4 भारतीयों को मिली जगह, कप्तान सूर्या और शिवम दूबे बाहर
ICC Team of The Tournament: ICC ने टूर्नामेंट की बेस्ट प्लेइंग 11 का ऐलान किया है, जिसमें भारत के सबसे ज्यादा 4 खिलाड़ियों को जगह मिली है। जानिए और किन खिलाड़ियों को मिली जगह?
- खेल समाचार
- 3 min read

ICC Team of The Tournament: टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म हो चूका है और भारत ने एक बार फिर टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके बाद ICC ने टूर्नामेंट की बेस्ट प्लेइंग 11 का ऐलान किया है, जिसमें भारत के सबसे ज्यादा 4 खिलाड़ियों को जगह मिली है। हालांकि भारतीय टीम के कप्तान सूर्या खुद इस टीम से बाहर है। इसके अलावा लास्ट मैच में अर्धशतक लगाने वाले अभिषेक शर्मा और फिनिशर शिवम दूबे को भी इस टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है।
न्यूजीलैंड का कोई खिलाड़ी नहीं
इस प्लेइंग 11 में खास है कि फाइनल में पहुंचने वाले न्यूजीलैंड के किसी खिलाड़ी को इस टीम में शामिल नहीं किया गया है। यहां तक कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने वाले फिन एलेन को भी टीम से बाहर रखा गया है। इसकेअलावा जिम्बाब्वे के युवा ओपनर ब्रायन बेनेट भी टीम में शामिल नहीं हैं, जिसने टूर्नामेंट में 146 के औसत से 292 रन बनाए थे।
ICC की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान
ICC की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में ओपनर साहिबजादा फरहान और संजू सैमसन को चुना गया है। इसके बाद मध्यक्रम में तीसरे नंबर पर ईशान किशन और चौथे पर एडेन मार्करम को टीम में जगह मिली है। वहीं, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और विल जैक्स क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर हैं। इसके बाद जेसन होल्डर सातवें पर और जसप्रीत बुमराह को आठवें पोजिशन के लिए रखा गया है।
बॉलिंग विकल्पों में लुंगी एन्गिडी, आदिल रशीद और ब्लेसिंग मुजरबानी को भी टीम में जगह मिली है। इसके अलावा 12th मैन के रुप में USA के शैडले वैन शैकविक को भी टीम में शामिल किया गया है। खास है कि टीम के कप्तान साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर एडेन मार्करम को बनाया गया है।
Advertisement
ICC की बेस्ट टीम का टूर्नामेंट में प्रदर्शन
बल्लेबाज और ऑलराउंडर
- साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान): इन्होंने 7 मैचों में 76.60 की औसत और 160 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 383 रन बनाए।
- संजू सैमसन (भारत): 5 मैचों में 80.25 की औसत से 321 रन बनाए, जहां उनका स्ट्राइक रेट 200 के करीब रहा।
- ईशान किशन (भारत): इन्होंने 9 मैचों में 35.22 की औसत और 192.29 के स्ट्राइक रेट से 317 रन जुटाए।
- एडेन मार्करम (दक्षिण अफ्रीका): 9 मैचों में 47 से अधिक की औसत और 165+ के स्ट्राइक रेट से कुल 286 रन बनाए।
- हार्दिक पंड्या (भारत): इन्होंने 9 मैचों में 217 रन बनाने के साथ-साथ 9 विकेट भी झटके।
- विल जैक्स (इंग्लैंड): 8 मैचों में 226 रन बनाए और गेंदबाजी में 9 विकेट हासिल किए।
- जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज): इन्होंने 7 मैचों में 141 रन बनाए और 10 विकेट चटकाए।
प्रमुख गेंदबाज
Advertisement
- जसप्रीत बुमराह (भारत): 8 मैचों में 14 विकेट लिए और उनका इकॉनमी रेट मात्र 6.21 रहा।
- लुंगी एन्गिडी (दक्षिण अफ्रीका): 7 मैचों में 12 विकेट हासिल किए, जबकि उनका इकॉनमी रेट 7.19 रहा।
- आदिल रशीद (इंग्लैंड): 8 मैचों में 13 विकेट चटकाए और 8.1 के इकॉनमी रेट से रन दिए।
- ब्लेसिंग मुजरबानी (जिम्बाब्वे): इन्होंने 6 मैचों में 13 विकेट लिए, उनका इकॉनमी रेट 7.8 रहा।
- शैडले वैन शैकविक (अमेरिका): मात्र 4 मैचों में 13 विकेट चटकाए और 7.7 के इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 9 March 2026 at 23:23 IST