अपडेटेड 19 August 2023 at 23:21 IST
ICC ने वर्ल्ड कप के लिए लॉन्च की शुभंकर की जोड़ी, शैफाली वर्मा, यश धुल रहे मौजूद
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2023 वर्ल्ड कप से पहले शुभंकर की जोड़ी लॉन्च की है। गुरुग्राम में एक कार्यक्रम शैफाली वर्मा और यश धुल की मौजूदगी में शुभंकर का अनावरण किया गया।
- खेल समाचार
- 2 min read

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अब 2 महीने से कम समय बचा है। जैसे-जैसे टूर्नामेंट के दिन नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। टूर्नामेंट के प्रमोशन को लेकर खासा भागदौड़ की जा रही है। इस कड़ी में ICC ने अब वर्ल्ड कप से पहले शुभंकर की जोड़ी लॉन्च की है।
खबर में आगे पढ़ें...
- ICC ने वर्ल्ड कप से पहले लॉन्च की शुभंकर की जोड़ी
- शैफाली वर्मा, यश धुल रहे कार्यक्रम में मौजूद
- 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है वर्ल्ड कप
ICC की ओर से 19 अगस्त, शनिवार को गुरुग्राम में एक कार्यक्रम के दौरान वर्ल्ड कप के लिए मस्कट्स यानि शुभंकर को लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में भारत के लिए महिला और पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान शैफाली वर्मा और यश धुल मौजूद रहे। दोनों युवा क्रिकेटर इस दौरान काफी खुश नजर आए। ICC ने इसके मस्कट्स की लॉन्चिंग को लेकर एक वीडियो भी जारी किया। इसमें पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की भी झलक है।
ICC की ओर से लॉन्च इवेंट में मंत्रमुग्ध कर देनी वाला 3डी वीडियो दिखाया गया, जिसमें शुभंकरों की उत्पत्ति और 2023 मेंस वर्ल्ड कप में शामिल होने की उनकी यात्रा को अनावरण किया गया। ICC का कहना है कि ये पात्र विशिष्ट गुणों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो लैंगिक समानता और विविधता के प्रतीक के रूप में उभरते हैं।
खेलों में शुभंकर का क्या मतलब है?
बता दें कि शुभंकर किसी भी व्यक्ति, पशु या वस्तु को कहा जाता है जो भाग्य लाने के लिए माना जाता हैं। किसी स्पोर्ट्स इवेंट्स के मस्कट को देखकर ही आदमी जान जाए कि ये फला सन के फला इवेंट्स का मेस्कॉट है। दरअसल मस्कॉट को हिंदी में शुभंकर कहते हैं। मस्कट शब्द की उत्पति फ्रांस से हुई है, जहां इसका अर्थ है ऐसा कुछ जो भाग्य लाए। अगर बात खेल के संसार की हो तो इनका इस्तेमाल भाग्य से अलग भी होता है। सामान्य तौर पर स्पोर्ट्स इवेंट्स के मस्कट जानवरों के चेहरे होते हैं। कुछ जगह किसी क्षेत्र विशेष के किसी खास इमारत, चीज को भी मस्कट बनाया जाता है।
Advertisement
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 19 August 2023 at 23:21 IST