आईसीसी ने सनी ढिल्लों पर छह साल का प्रतिबंध लगाया

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अबुधाबी टी10 लीग में एक फ्रेंचाइजी के पूर्व सहायक कोच सनी ढिल्लों को मैच फिक्स करने के प्रयास के लिए मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से छह साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया।

Sunny Dhillon banned by ICC
Sunny Dhillon banned by ICC | Image: PTI (Used for representational purpose)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अबुधाबी टी10 लीग में एक फ्रेंचाइजी के पूर्व सहायक कोच सनी ढिल्लों को मैच फिक्स करने के प्रयास के लिए मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से छह साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया।

ढिल्लों पर पिछले साल आरोप लगाया गया था। उनका प्रतिबंध 13 सितंबर 2023 से लागू माना जाएगा जब उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था। आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘सनी ढिल्लों को अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है और उन्हें सभी तरह की क्रिकेट से छह साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।’’

एक फ्रेंचाइजी टीम के पूर्व सहायक कोच ढिल्लों उन आठ लोगों में शामिल थे जिन पर पिछले साल भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। आरोप 2021 में अबुधाबी टी10 क्रिकेट लीग और टूर्नामेंट के दौरान मैचों के नतीजे को प्रभावित करने के कथित प्रयासों से संबंधित हैं।

ये भी पढ़ें- एडिलेड टेस्ट हारते ही गौतम गंभीर का बड़ा एक्शन, कोहली-रोहित को दी 'सजा', टीम इंडिया का होगा फायदा!

Advertisement
Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड