अपडेटेड 10 February 2026 at 20:20 IST

IPL 2026: इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स में मिली अहम जिम्मेदारी, खेल चुके हैं 118 टेस्ट और 161 वनडे मैच

IPL 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद ही भारतीय क्रिकेट का त्योहार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेला जाने वाला है। इससे पहले 43 साल के इंग्लैंड के पूर्व बैटर ने दिल्ली कैपिटल्स ज्वाइन कर लिया है, जो फ्रेंचाइजी में असिस्टेंट कोच की भूमिका निभाएंगे।

Follow : Google News Icon  
IPL 2026 Ian Bell
IPL 2026 Delhi Capitals Assistant Coach | Image: Social Media

IPL 2026 Ian Bell: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद ही भारतीय क्रिकेट का त्योहार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेला जाने वाला है। इसके लिए सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जोर-शोर से लगी हुई हैं। इसी बीच IPL की दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लैंड के पूर्व बैटर इयान बेल को अपना नया असिस्टेंट कोच बनाने की घोषणा कर दी है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक पुष्टि की।

खेल चुके हैं 118 टेस्ट और 161 वनडे मैच

बता दें, 43 साल के बेल ने अतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में काफी नाम कमाया है। इंग्लैंड की ओर से वह 118 टेस्ट, 161 ODI और 8 T20I खेल चुके हैं। हालांकि, वह पहले कभी IPL सेटअप से जुड़े हैं, कोच के तौर पर लीग में उनका पहला कदम है।

बेल के पास शानदार कोचिंग अनुभव

हालांकि, 2020 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद से उनके पास कोचिंग का बहुत अनुभव है, उन्होंने इंग्लैंड लायंस और अंडर-19 सेटअप के साथ काम किया है। उन्होंने 2024 में इंग्लैंड दौरे के दौरान श्रीलंकाई टेस्ट टीम के साथ बैटिंग कोच के तौर पर भी काम किया था। 
बेल 2023 ODI वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड दौरे के दौरान न्यूजीलैंड की पुरुष टीम के साथ भी कुछ समय के लिए जुड़े थे। इसके अलावा, उन्होंने मेन्स हंड्रेड में बर्मिंघम फीनिक्स के असिस्टेंट कोच के तौर पर भी काम किया है।

सीजन 2025 में एक पॉइंट से चूक गई थी DC

बताया जा रहा है, बेल का अनुभव दिल्ली कैपिटल्स के लिए वरदान साबित हो सकती है, क्योंकि सीजन 2025 में सिर्फ एक पॉइंट से प्लेऑफ से चूक गई थी, और फाइनल स्टैंडिंग में पांचवें स्थान पर रही थी। इसके अलावा IPL 2024 में फ्रेंचाइजी रनर-अप रही थी।

Advertisement

इयान बेल दिल्ली की फ्रेंचाइजी के लिए हेड कोच हेमांग बदानी, असिस्टेंट कोच मैथ्यू मॉट और टीम मेंटर केविन पीटरसन के साथ काम करेंगे। वेणुगोपाल राव (क्रिकेट डायरेक्टर) और मुनाफ पटेल (बॉलिंग कोच) फ्रेंचाइजी के साथ काम करने वाले दूसरे बैकरूम स्टाफ हैं।

ये भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026: भारत के खिलाफ 'जंग' से पहले पाकिस्तान की परीक्षा लेगा USA, कोलंबो में मुकाबला; फ्री में कब और कहां देखें मैच

Advertisement

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 10 February 2026 at 20:20 IST