अपडेटेड 10 October 2025 at 13:59 IST

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार से फंस गई टीम इंडिया, अब सेमीफाइनल में कैसे मिलेगी जगह? समझें पूरा समीकरण

ICC Women's World Cup 2025: भारत का अगला मुकाबला 7 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। ये ब्लॉकबस्टर मैच रविवार, 12 अक्टूबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी के लिए ये मुकाबला अहम है। साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद भारत बैकफुट पर है। ऑस्ट्रेलिया के बाद टीम इंडिया की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी।

Follow : Google News Icon  
how will team india qualify for the semifinal of womens world cup 2025 after loss against south Africa
साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार से फंस गई टीम इंडिया, अब सेमीफाइनल में कैसे मिलेगी जगह? | Image: BCCI Women/X
ai-icon

Show Quick Read

dropdown-arrow
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed

ICC Women's World Cup 2025: आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में लगातार दो जीत के बाद भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। गुरुवार को विशाखापत्तनम में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हरा दिया। इससे पहले हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम ने शुरुआती दो मैचों में श्रीलंका और पाकिस्तान को शिकस्त दी थी।

सबसे पहले ये जान लें कि महिला वर्ल्ड कप 2025 में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं। सभी टीमों को एक दूसरे से 1-1 मुकाबला खेलना है। पॉइंट्स टेबल पर टॉप-4 टीमों के बीच सेमीफाइनल खेला जाएगा, वहीं चार टीमों का सफर समाप्त हो जाएगा। इस लिहाज से देखें तो टीम इंडिया के लिए हर मुकाबला अहम है। आइए जानते हैं कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम कैसे सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर सकती है।

सेमीफाइनल की राहें नहीं आसान

महिला विश्व कप 2025 का आयोजन जिस फॉर्मेट में खेला जा रहा है, उसमें एक मैच हारने में समीकरण बदल जाता है। पॉइंट्स टेबल की बात करें तो तीन में से दो मुकाबले में जीत और एक में हार के बाद टीम इंडिया तीसरे पायदान पर है। नंबर-1 पर ऑस्ट्रेलिया है, जिन्होंने 3 मैच खेले हैं, 2 में जीत मिली है और एक मुकाबला नहीं हो सका। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत का असली परीक्षा अब होना है।

अगले दो मुकाबले काफी अहम

भारत का अगला मुकाबला 7 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। ये ब्लॉकबस्टर मैच रविवार, 12 अक्टूबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी के लिए ये मुकाबला अहम है। साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद भारत बैकफुट पर है। ऑस्ट्रेलिया के बाद टीम इंडिया की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी। ये मुकाबला 19 अक्टूबर को इंदौर में होगा। सेमीफाइनल की रेस में जगह बनाने के लिए भारत को इन दोनों में से कम से कम एक मुकाबला जीतना होगा।

Advertisement

सेमीफाइनल में पहुंचने का क्या है समीकरण

सुपर-8 स्टेज में अभी भारत को चार और मुकाबले खेलने हैं। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को बाकी बचे 4 मुकाबलों में से 3 में जीत हासिल करनी होगी।

सुपर-8 में भारत के बाकी बचे मुकाबले

रविवार,12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे) एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम
रविवार, 19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे) होल्कर स्टेडियम, इंदौर
गुरुवार, 23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे) डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, नवी मुंबई
रविवार, 26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे) डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, नवी मुंबई

Advertisement

इसे भी पढ़ें: शुभमन गिल ने जीता टॉस तो मैदान पर जश्न क्यों मनाने लगी टीम इंडिया? गंभीर ने तो बधाई भी दी, आखिर क्या है मामला?

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 10 October 2025 at 13:59 IST