Holi 2023: सचिन तेंदुलकर से लेकर कियारा अडवाणी तक, इन सितारों पर चढ़ा होली का रंग, शेयर किया स्पेशल मैसेज
Holi 2023: बॉलीवुड जगत से लेकर क्रिकेट जगत हर कोई रंगा होली के रंगों में , मास्टर-ब्लास्टर, कियारा से लेकर अमिताभ बच्चन तक सभी ने किया फैंस को विश।
- खेल समाचार
- 2 min read

Holi 2023: होली का त्योहार, रंगो का त्योहार। इस त्योहार के रंग में सारे सितारों पर होली का रंग चढ़ गया। हर तरफ बस उल्लास और रंगो की बौछार है। ऐसे में खेल जगत में होली की खूब धूम मची है। हर तरफ रंग ही रंग है और हर कोई होली की शुभकामनाएं दे रहा है। होली से पहले क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वे होली के रंग में रंगे दिखे। इसी के साथ सचिन के हाथ में खाने की प्लेट भी दिखी।
फोटो को शेयर करने के साथ ही सचिन ने कैप्शन में पूछा कि "कैन यू गाइज गेस वॉट्स इन प्लेट" (क्या आप लोग अनुमान लगा सकते हैं मेरी प्लेट में क्या है)?
इसी के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी जिन्होंने हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी की, इंस्टाग्राम पर अपने पति (सिद्धार्थ मल्होत्रा) के साथ फोटो शेयर की। जिसमें उन्होंने अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दी।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने फैंस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, कृतज्ञता और हमेशा प्यार..आपकी चिंता और दुआओं के लिए। सुकेश चंद्रशेखर ने होली के मौके पर जैकलीन को एक लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने अदाकारा को होली की शुभकामनाएं दी है। पत्र में सुकेश चंद्रशेखर ने सबसे पहले अपने मीडिया मित्रों, परिवार, समर्थकों, नफरत करने वालों, दोस्तों और अपने सभी दुश्मनों और कानूनी टीम को होली की शुभकामनाएं दीं।