अपडेटेड 9 March 2026 at 00:10 IST

IND vs NZ: दे छक्का, दे चौका... पावरप्ले में संजू-अभिषेक ने कीवियों को कूट दिया, बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

T20 World Cup 2026 Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल में शानदार नजारा देखने को मिला। यहां पावरप्ले में भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की कि कीवियों के पसीने छूट गए। दोनों खिलाड़ियों ने पावरप्ले में ही इतिहास रच दिया और मात्र 6 ओवरों में ही 92 रन बना डाले।

Follow : Google News Icon  
T20 World Cup 2026 Final Highest score Powerplay score
T20 World Cup 2026 Final Highest score Powerplay score | Image: bcci

T20 World Cup 2026 Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल में शानदार नजारा देखने को मिला। यहां पावरप्ले में भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की कि कीवियों के पसीने छूट गए। दोनों खिलाड़ियों ने पावरप्ले में ही इतिहास रच दिया और मात्र 6 ओवरों में ही 92 रन बना डाले।

दोनों खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को ऐसा धोया कि वो सिर्फ देखते रह गए। बल्लेबाजों ने पावरप्ले के 6 ओवर में 14 बाउंड्रीज लगाए, जिसमें 6 छक्के और 8 चौके शामिल थे।

पावरप्ले में रिकॉर्ड स्कोर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पावरप्ले का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए भारत ने शुरुआती 6 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 92 रन कूट डाले। 

इसके साथ ही टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप इतिहास के सर्वश्रेष्ठ पावरप्ले स्कोर के पिछले रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, जो वेस्टइंडीज (92/1) के नाम दर्ज था। हालांकि, एक भी विकेट न खोने के कारण भारत का यह प्रदर्शन पिछले सभी रिकॉर्ड्स से कहीं अधिक प्रभावी और शीर्ष पर पहुंच गया है।

Advertisement
Uploaded image

17 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने अर्धशतकीय साझेदारी करते ही 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। पुरुष टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहली बार ओपनिंग जोड़ी ने 50+ रन की साझेदारी की। इससे पहले सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप 48 रन थी, जो 2009 में श्रीलंका के खिलाफ कमरान अकमल और शहजैब हसन ने की थी।

फाइनल का सबसे बड़ा टोटल

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर 255/5 खड़ा किया, जिसमें संजू सैमसन की 42 गेंदों में 89 रनों की विस्फोटक पारी शामिल रही। संजू के अलावा अभिषेक शर्मा 52, और ईशान किशन 54 रन बनाकर टीम को 15 ओवर में ही 200 रन के पार पहुंचा दिया था। इसके बाद अंतिम ओवर में शिवम दूबे (26) ने 24 रनों की पारी खेलकर टीम को 255 रनों तक ले गए।

Advertisement

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

New Zealand: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।

भारत की प्लेइंग-11

INDIA: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।

ये भी पढ़ें:  IND vs NZ: न्यूजीलैंड का 'श्राप' उतारेगी भारत की 'उड़न तश्तरी', T20 World Cup के फाइनल में टीम इंडिया का जीतना तय! जानिए कैसे

Published By : Shashank Kumar

पब्लिश्ड 8 March 2026 at 19:50 IST