'वो 30-40 करोड़ कमा लेता...' पृथ्वी शॉ का करियर कैसे हुआ बर्बाद? कोच ने खोल दिया बड़ा राज
एक समय था पृथ्वी शॉ की तुलना सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा जैसे महान क्रिकेट दिग्गजों से होती थी। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि IPL नीलामी में वे अनसोल्ड रह जाएंगे।
- खेल समाचार
- 3 min read

Prithvi Shaw Career: एक समय पर सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे क्रिकेट दिग्गजों से जिस खिलाड़ी की तुलना होती थी किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि आज उसकी ऐसी दुर्गति हो जाएगी। जी हां, हम बात कर रहे हैं पृथ्वी शॉ की। आईपीएल मेगा ऑक्शन के दौरान पृथ्वी शॉ अनसोल्ड रहे। जिलसके बाद से चर्चा का विषय रहे।
पृथ्वी शॉ के बुरे हालात देखकर दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व अस्सिटेंट कोच प्रवीण आमरे ने उनकी गिरती फॉर्म को देखते हुए बड़ा खुलासा किया और कहा कि वे क्रिकेट जगत के ग्लैमर को संभाल नहीं पाए।
19 साल की उम्र में ही पृथ्वी शॉ बन गए थे करोड़पति
2018 में पृथ्वी शॉ ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी की थी इस दौरान उन्होंने खूब रन बरसाए थे। चारों ओर उनके टैलेंट की धूम थी। उनकी प्रतिभा को देखते हुए आमरे ने दिल्ली की टीम में लाने में अहम भूमिका निभाई थी। 2018 में उनके ही कहने पर दिल्ली ने 1.2 करोड़ की बड़ी कीमत देकर शॉ को टीम में शामिल किया था। इससे 19 साल के उम्र में ही वह करोड़पति बन गए थे।
प्रवीण आमरे ने शॉ के बारे में किया बड़ा खुलासा
दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व अस्सिटेंट कोच प्रवीण आमरे ने पृथ्वी शॉ के बारे में बात करते हुए कहा कि वे 23 साल की उम्र में ही 30-40 करोड़ रुपए कमा चुके थे। इतनी कम उम्र में जब अचानक इतना पैसा इंसान कमा लेता है तो कुछ लोगों का फोकस खो जाता है। शायद वो आईपीएल के ग्लैमर, पैसे और साइड-इफेक्ट्स को संभाल नहीं पाए।
Advertisement
शॉ का करियर दूसरे क्रिकेटर्स के लिए केस स्टडी
आमरे ने कहा कि शॉ के साथ जो हो रहा है, वो दूसरे क्रिकेटरों के साथ नहीं होना चाहिए। शॉ का करियर भारतीय क्रिकेटर्स के लिए एक केस स्टडी बन सकता है कि कैसे किसी खिलाड़ी का करियर भटक जाता है। शॉ के करियर को उल्टी दिशा में जाते देख आमरे ने दुख जताया और कहा कि सिर्फ टैलेंट आपको टॉप पर नहीं ले जा सकता। इसके दृढ़ निश्चय और अनुशासन की जरूरत होती, जिसकी शॉ में कमी है।
आईपीएल 2025 में अनसोल्ड रहे पृथ्वी शॉ
आईपीएल 2025 के ऑक्शन के दौरान जब उनका नाम सामने आया तब उम्मीद थी कि वह कम ही प्राइस पर किसी न किसी टीम में जरूर बिक जाएंगे, लेकिन ऐसा हो ना सका और वह अनसोल्ड रहे। पृथ्वी शॉ को आने वाले समय में टीम इंडिया का कप्तान माना जा रहा था, लेकिन अब उनका हाल ऐसा हो गया है कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट तो दूर अब आईपीएल में भी नहीं खेल पाएंगे।
Advertisement
पृथ्वी शॉ का IPL करियर
आईपीएल में पृथ्वी शॉ के करियर पर एक नजर डालें तो, उन्होंने 79 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए 1892 रन बनाए हैं। उस दौरान उनका औसत सिर्फ 23.94 का है। हालांकि उनका स्ट्राइक रेट काफी अच्छा है। वह आईपीएल में 147.46 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं। आईपीएल में उनकी पूर्व टीम दिल्ली कैपिटल्स ने भी उनके लिए कोई बोली नहीं लगाई। दिल्ली कैपिटल्स युवा खिलाड़ियों को लगातार मौके देने के लिए जानी जाती रही है, लेकिन शॉ के मामले में दिल्ली ने भी चुप्पी साध ली।