अफगानिस्तान टीम को बड़ा झटका, हशमतुल्लाह शाहिदी ने अचानक छोड़ी कप्तानी, जानें किसे मिली नई कमान

अफगानिस्तान क्रिकेट को उस समय एक बड़ा झटका लगा जब टीम को शिखर पर पहुंचाने वाले स्टार खिलाड़ी हशमतुल्लाह शाहिदी ने अचानक से कप्तानी छोड़ने का फैसला ले लिया। इसके बाद बोर्ड ने नए कप्तान का भी ऐलान कर दिया।

Hashmatullah Shahidi steps down as Afghanistan ODI captain
AFG: हशमतुल्लाह शाहिदी ने अचानक छोड़ी कप्तानी, जानें किसे मिली कमान | Image: X

हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान वनडे टीम के कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया है। 31 वर्षीय इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से अपने फैसले की घोषणा की, जिसके बाद उनके कार्यकाल का अंत हो गया। शाहिदी ने दो प्रमुख आईसीसी टूर्नामेंटों, 2023 आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप और 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान का नेतृत्व किया। हशमतुल्लाह शाहिदी द्वारा अफगानिस्तान वनडे टीम के कप्तान पद से इस्तीफा देने के बाद ही बोर्ड ने नए कप्तान का ऐलान भी कर दिया।

हशमतुल्लाह शाहिदी ने क्या कहा?

समाचार एजेंसी एएनआई ने आईसीसी का हवाला देते हुए बताया कि शाहिदी ने कहा “आज मैं पूर्ण सम्मान और सहमति के साथ यह घोषणा करता हूं कि मैं अपने व्यक्तिगत निर्णय से टीम के कप्तान पद से इस्तीफा दे रहा हूं। कप्तान के रूप में इस जिम्मेदारी को निभाना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी। मुझे अपनी टीम के साथ ईमानदारी, एकता और प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने पर गर्व है। अल्लाह की कृपा से, अधिकारियों, कोचों और खिलाड़ियों के प्रयासों से हमने कई जीत हासिल कीं, महत्वपूर्ण मैच जीते, बड़ी टीमों को हराया और टीम का नाम रोशन किया।'

टीम मैनेजमेंट का किया धन्यवाद

आगे उन्होंने कहा 'ये सभी उपलब्धियां सिर्फ मेरी नहीं हैं, बल्कि पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, बलिदान और समन्वय का परिणाम हैं। मैं अपनी टीम के सभी खिलाड़ियों को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया और हर जीत और हर चुनौती में मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे।

मैं टीम के उन अधिकारियों और प्रशासन का भी आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और हमेशा मेरा समर्थन किया। आपका विश्वास और सहयोग मेरे लिए हमेशा सम्मान की बात रहेगी।'

Advertisement

किसे मिली अफगान टीम की नई कमान

हशमतुल्लाह शाहिदी द्वारा कप्तान के पड़ से इस्तीफा देने के बाद बोर्ड के एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि रहमत शाह को वनडे और टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को वनडे और टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: ICC ODI Rankings: कोहली-रोहित का जलवा, टॉप-5 में 3 भारतीय बल्लेबाज, गिल नंबर-1 से एक पॉइंट पीछे  

 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड