IND vs IRE T20: 5 महीने बाद हुई वापसी और आते ही बरपाया कहर! इस गेंदबाज ने तहस-नहस की आयरिश टीम

IND vs IRE T20: भारत बनाम आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। आयरलैंड ने भारत को 183 रन का लक्ष्य दिया है।

Harshit Rana Ireland vs India 1st T20 match
IND vs IRE: लौटते ही इस भारतीय गेंदबाज का धमाका, आयरलैंड की तोड़ी कमर | Image: BCCI

IND vs IRE T20: भारत बनाम आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज, शुक्रवार 26 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले आयरलैंड को बैटिंग करने का न्योता दिया।

इस मकबले में आयरिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रनों का स्कोर खड़ा किया। वहीं, टीम इंडिया में करीब 5 महीने बाद वापसी करते हुए तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने जमकर कहर बरपाया।

वापसी करते ही हर्षित राणा चमके

गौरतलब है कि आईपीएल 2026 से पहले चोट के कारण भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा आईपीएल से बाहर हो गए थे। अब करीब 5 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी करते हुए राणा ने आयरिश टीम के खिलाफ जमकर कहर बरपाया। राणा ने इस मैच में 4 ओवर में महज 24 रन देकर 3 बड़े विकेट चटकाए। उन्होंने टीम में सबसे अधिक विकेट लिए।

अर्शदीप-अक्षर ने लिए 2-2 विकेट

हर्षित राणा के अलावा, अर्शदीप ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए। सिंह ने 4 ओवर में 28 ओवर में 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने भी 4 ओवर में 33 रन देकर 2 बड़े विकेट लिए। हर्षित राणा, अर्शदीप और अक्षर पटेल, तीनों ने मिलकर कुल 7 विकेट चटकाए।

Advertisement

आयरलैंड बैटिंग का पूरा डिटेल्स

इस मैच में आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया को ..रनों का लक्ष्य दिया है। आयरलैंड की तरफ से सबसे अधिक कप्तान लॉरकन टकर ने 50 रनों की पारी खेली। इसके अलावा, गैरेथ डेलनी ने 49 रन बनाए। वहीं, सलामी बल्लेबाज टिम टेक्टर 17 रन और रॉस अडायर 12 रन बनाकर आउट हो गए।

ये भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi: 103, 97, 96, कुल 776 रन और 72 छक्के... फिर भी वैभव सूर्यवंशी का क्यों नहीं हुआ डेब्यू? कप्तान श्रेयस का आया जवाब
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड