हार्दिक से फिर दूर हुआ जिगर का टुकड़ा, वापस नताशा के पास लौटा अगस्त्य, मां-बेटे का ये VIDEO वायरल
हार्दिक पांड्या के साथ कुछ दिन रहने के बाद अब एक बार फिर अगस्त्य नताशा के पास लौट गए हैं। मां-बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- खेल समाचार
- 2 min read

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ( Hardik Pandya ) और नताशा स्टेनकोविक ( Natasa Stankovic ) की राहें भले जुदा हो चुकी है, लेकिन एक रिश्ता ऐसा है जो दोनों को जोड़े हुए रखेगा। हम बात कर रहे हैं हार्दिक-नताशा (Hardik Natasa) के बेटे अगस्त्य (Agastya) की जो एक बार फिर अपनी मां के पास लौट चुके हैं। हार्दिक पांड्या और नताशा ने इसी साल 18 जुलाई को आधिकारिक तौर पर तलाक का ऐलान किया। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की पुष्टि की और साथ ही कहा कि दोनों मिलकर बेटे अगस्त्य की परवरिश करेंगे।
हार्दिक से तलाक के बाद नताशा बेटे अगस्त्य को लेकर अपने देश यानि सर्बिया लौट गईं। डेढ़ महीने तक वहां रहने के बाद वो वापस मुंबई लौटीं और अपनी प्रोफेशनल लाइफ को दोबारा शुरू किया। अपने जिगर के टुकड़े से डेढ़ महीने तक अलग रहने के बाद हार्दिक की जिंदगी में खुशियां लौटीं और उन्होंने अगस्त्य से मुलाकात की।
फिर नताशा के पास लौटे अगस्त्य
हार्दिक पांड्या के साथ कुछ दिन रहने के बाद अब एक बार फिर अगस्त्य नताशा के पास लौट गए हैं। हालांकि, अभी दोनों सर्बिया में नहीं बल्कि भारत में ही हैं। नताशा ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो पोस्ट की जिसमें वो बेटे के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि अगस्य मां के साथ कार में बैठे हैं और दोनों जमकर मस्ती कर रहे हैं। इस बीच नताशा ने एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि वो गाड़ी में अपना पसंदीदा गाना सुन रही हैं। बेटे से मिलने की खुशी उनके चेहरे पर साफतौर से जाहिर हो रही है।

Advertisement
एल्विश यादव के साथ नताशा का गाना
हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो पोस्ट कर फैंस को हैरान कर दिया था। वीडियो में वो यूट्यूबर एल्विश यादव के साथ दिखीं थीं जिसे देख सोशल मीडिया पर बवाल भी मचा था। नताशा ने एक बार फिर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो एल्विश के साथ एक सॉन्ग में नजर आ रहे हैं।
Advertisement

नताशा-एल्विश ने साथ में एक गाना 'तेरे करके' शूट किया है जो इन दिनों फैंस की जुबां पर छाया हुआ है। इस गाने को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। इस एल्बम को यूट्यूब पर अभी तक 3 मिलियन लोग देख चुके हैं और दोनों की जोड़ी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।