हार्दिक पांड्या का नया अवतार, सिर मुंडवाकर गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर; PHOTOS
हार्दिक पांड्या का एक नया अवतार सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वो सिर मुंडवाकर का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ तिरुमला स्थित श्री वेंकटेस्वर स्वामी मंदिर में पूचा करने पहुंचे।
- खेल समाचार
- 2 min read

Hardik Pandya: टीम इंडिया के स्टारऑल राउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों टी20 से लेकर वनडे क्रिकेट से दूर चल रहे, क्योंकि वो अपनी चोट को ठीक करने में लगे हैं। क्रिकेट से दूर हार्दिक अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा के साथ नजर आते रहते हैं। इस बीच उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पयर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ तिरुमला स्थित श्री वेंकटेस्वर स्वामी मंदिर दर्शन करने पहुंचे हैं। इस वीडियो में पांड्या सिर मुंडवाए हुए दिखाई दे रहे हैं।
सिर मुंडवाकर गर्लफ्रेंड के साथ वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे
हार्दिक पांड्या ने रविवार को तिरुमाला में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लेने पहुंचे भारतीय ऑलराउंडर का सिर पूरी तरह मुंडा हुआ था। पांड्या के साथ उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी थीं। मंदिर जाने के दौरान पांड्या और माहिका पारंपरिक सफेद कपड़ों में नज़र आए। मंदिर में दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए और फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा।
सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय
पांड्या के नए लुक ने फैंस के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर दी है, क्योंकि श्रद्धालु अक्सर आस्था और आभार के तौर पर मंदिर में अपने बाल दान करते हैं। हालांकि, इस अनुभवी ऑलराउंडर ने यह नहीं बताया है कि उन्होंने अपना सिर क्यों मुंडवाया, लेकिन उनके मंदिर जाने की खबर ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है।
वापसी के लिए तैयार हार्दिक
पांड्या के लिए मंदिर का यह दौरा उनके करियर के एक अहम मोड़ पर हुआ है, क्योंकि वह चोट से उबरकर वापसी की कोशिश कर रहे हैं। हार्दिक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीज़न के बाद से ही खेल से दूर हैं। पहले उन्हें पीठ में अकड़न की समस्या हुई और फिर जांघ में चोट लग गई।
Advertisement
पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की लिमिटेड-ओवर्स सीरीज, इंग्लैंड के वनडे और T20I दौरे और ज़िम्बाब्वे में व्हाइट-बॉल सीरीज़ में भी नहीं खेले। IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने के बाद से उन्होंने कोई कॉम्पिटिटिव क्रिकेट नहीं खेला है; उस सीज़न में पांच बार की चैंपियन टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी।
ये भी पढ़ें: 25 छक्के, 15 चौके... अभिषेक शर्मा ने दिखाया 'रौद्र रूप', 233 रनों की तूफानी पारी से कांप उठे गेंदबाज- VIDEO