मैच से पहले Vaibhav Suryavanshi की दहाड़, कहा- हरारे मेरे लिए बहुत खास है, जानिए तूफानी 175 रन बनाकर कैसे अंग्रेजों के छुड़ाए थे छक्के

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी की दहाड़। वैभव ने 4 महीना पहले ही आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के दौरान जिम्बाब्वे के हरारे मैदान पर जमकर गदर मचाया था।

Harare is very special ground for me Vaibhav Sooryavanshi
जिम्बाब्वे के खिलाफ हुंकार! हरारे में फिर तबाही मचाने उतरेगी वैभव सूर्यवंशी | Image: ANI

IND vs ZIM: गुरुवार, 23 जुलाई से भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच टी20 मैच का आगाज होने वाला है। इस मैच से पहले 15 वर्षीय बल्लेबाजी वैभव सूर्यवंशी हल्ला बोलते हुए बताया कि जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए हरारे लौटना एक विशेष क्षण है और इसी साल की शुरुआत में इसी स्थान पर आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में भारत की जीत को भी याद किया।

गौरतलब है कि तीन मैचों की टूर्नामेंट श्रृंखला के पहले बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में बोलते हुए, सूर्यवंशी ने कहा कि अंडर-19 विश्व कप टूर्नामेंट में भारत के सफल अभियान के बाद इस मैदान से विशेष यादें जुड़ी हैं।

हरारे मेरे लिए बहुत खास मैदान है-वैभव

वैभव सूर्यवंशी ने कहा 'हम इस समय हरारे जिम्बाब्वे में हैं और यह मैदान मेरे लिए बहुत यादगार है। सिर्फ चार महीने पहले ही हमने यहां अंडर-19 विश्व कप खेला था और जीता था, इसलिए यह मैदान बहुत खास है। भारत का प्रतिनिधित्व करना हर किसी का सपना होता है और ऐसे शानदार मैदान पर वापस आकर खेलना मेरे लिए वाकई एक खास पल है, जहां हमने सिर्फ चार महीने पहले इतिहास रचा था। यह एक अद्भुत एहसास है, इसलिए हम इसका पूरा आनंद लेंगे।'

ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान तहलका

गौरतलब है कि जिम्बाब्वे में इसी साल ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 खेला गया था। इस वर्ल्ड कप का फाइनल हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला गया था। इस मैच में वैभव ने महज 80 गेंदों में 15 चौकों और 15 छक्कों की बदौलत 175 रनों की शानदार पारी खेली थी। 

Advertisement

जिम्बाब्वे की टीम

सिकंदर रज़ा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, वेस्ली माधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिल्टन शुम्बा, तफदज़वा त्सिगा।

भारत की टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई।

Advertisement

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: भारत को चुनौती देने उतरेगी सिकंदर रजा की सेना, जिम्बाब्वे ने 1 दिन पहले किया टी20 स्क्वॉड का ऐलान

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड