SL A vs IND A: गुरनूर बरार ने 10 विकेट लेकर बरपाया कहर, टीम इंडिया ने श्रीलंका को चटाई 'धूल', सुदर्शन भी चमके
SL A vs IND A: टीम इंडिया ए ने श्रीलंका ए के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है। भारत के लिए गुरनूर बरार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट लेकर श्रीलंका की कमर तोड़ दी।
- खेल समाचार
- 2 min read

SL A vs IND A: टीम इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदकर भारत ए ने दो मैचों की सीरीज को 1-0 से अपने कर लिया। इस मैच के सबसे बड़े स्टार रहे तेज गेंदबाज गुरनूर बरार, जिनके सामने श्रीलंकाई बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखरते चले गए। गुरनूर बरार के 10 विकेट और साई सुदर्शन के शानदार शतक की बदौलत भारत ने दूसरे टेस्ट मैच को बेहद ही आसानी से जीत लिया।
गुरनूर बरार ने झटके 10 विकेट
टीम इंडिया ए के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दूसरे टेस्ट के पहली इनिंग में 4 विकेट अपने नाम किए। इसके बाद दूसरी पारी में गुरनूर बरार ने घताक गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका के 6 बल्लेबाजों को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। बरार की शानदार गेंदबाजी के चलते टीम इंडिया ए ने दूसरे टेस्ट मैच को आसानी से 10 विकेट से जीत लिया।
साईं सुदर्शन भी चमके
एक तरफ जहां गुरनूर बरार ने गेंदों से कहर बरपाया तो दूसरी तरफ बैटिंग में साईं सुदर्शन ने भी जमकर रन बनाए। साई सुदर्शन ने शानदार 168 रन की पारी खेली। सुदर्शन के अलावा, देवदत्त पड्डिकल ने 94 रन, सारांश जैन ने 70 रन और कप्तान ध्रुव जुरेल ने 53 रन की शानदार पारी खेली।
मैच का पूरा लेखा-जोखा
दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने पहली पारी में 543 रन बनाकर 177 रनों की बढ़त हासिल की। श्रीलंका की दूसरी पारी 209 रन पर सिमट गई। इसके बाद जीत के लिए 33 रन के लक्ष्य को भारतीय ए टीम ने 6.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 36 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज जीत ली है। बता दें कि सीरीज का पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था।