अपडेटेड 29 January 2025 at 21:39 IST

मिताली राज के पदचिन्हों पर चल रही हैं गोंगडी त्रिशा

मौजूदा महिला टी20 अंडर-19 विश्व कप में शतक बनाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं भारतीय सलामी बल्लेबाज गोंगडी त्रिशा ने अपने खेल को प्रभावित करने के लिए अपनी ‘आदर्श’ और महान क्रिकेटर मिताली राज को श्रेय दिया।

Follow : Google News Icon  
U19 Womens T20 World Cup Trisha Gangadi first player to score century INDW beat SCOW enters Semifinal
U19 Womens T20 World Cup Trisha Gangadi first player to score century INDW beat SCOW enters Semifinal | Image: Instagram

U19 Womens T20 World Cup: मौजूदा महिला टी20 अंडर-19 विश्व कप में शतक बनाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं भारतीय सलामी बल्लेबाज गोंगडी त्रिशा ने अपने खेल को प्रभावित करने के लिए अपनी ‘आदर्श’ और महान क्रिकेटर मिताली राज को श्रेय दिया।

त्रिशा ने मंगलवार को महज 53 गेंद में नाबाद 110 रन बनाए जिसकी बदौलत भारत ने स्कॉटलैंड पर 150 रन की शानदार जीत दर्ज की। भारत ने सुपर सिक्स मुकाबले में स्कॉटलैंड को सिर्फ 58 रन पर आउट करने से पहले एक विकेट पर 208 रन का विशाल स्कोर बनाया।

हैदराबाद की ओर से खेलने वाली त्रिशा ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘‘मैं मिताली दी को देखकर बड़ी हुई हूं और वह जिस तरह से पारी आगे बढ़ाती है, मुझे वो बहुत पसंद है। मैं हमेशा से ऐसा ही करना चाहती थी। वह हमेशा से मेरी आदर्श रही हैं। ’’

त्रिशा ने इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ 49 और बांग्लादेश के खिलाफ 40 रन बनाए थे। शतक के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘हां, यह मेरे लिए वाकई खास है। मैं विश्व कप के पहले मैच में शतक जड़ना चाहती थी, लेकिन मुझे दूसरा मौका मिल ही गया। ’’

Advertisement

ये भी पढ़ें- 'कैसी दोस्ती, जब शोएब 150KM वाली गेंद डालते थे...', सौरव गांगुली ने उठाए सवाल तो झटपट आया अख्तर का रिएक्शन

Advertisement

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 29 January 2025 at 21:39 IST