रोहित-कोहली के खिलाफ नहीं सुनेंगे गौतम गंभीर, ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले पोंटिंग की उड़ाई धज्जियां
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग के एक बयान पर जमकर हमला बोला।
- खेल समाचार
- 3 min read

Gautam Gambhir Fire on Ricky Ponting: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरु होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग के एक बयान पर जमकर हमला बोला।
गौतम गंभीर ने रिकी पोंटिंग पर करारा प्रहार करते हुए कहा उन्हें इंडियन क्रिकेट से क्या लेना-देना है वे ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट पर ध्यान दें। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया पहला जत्था रविवार को रवाना हो चुका है।
पोंटिंग को गंभीर का करारा जवाब
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गंभीर ने सीनियर बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा का समर्थन किया है। पोंटिंग ने हाल ही में कोहली के फॉर्म पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि कोहली के अलावा अगर किसी अन्य खिलाड़ी ने पांच साल में दो शतक बनाए होते तो वह टीम में नहीं होता। अब गंभीर ने पोंटिंग पर निशाना साधा है।
गंभीर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब रिकी पोटिंग के इस बयान के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने करारा जवाब देते हुए कहा कि पोंटिंग का भारतीय क्रिकेट से क्या लेना-देना है? उन्हें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के बारे में सोचना चाहिए। रोहित और विराट अविश्वसनीय रूप से मजबूत खिलाड़ी हैं।
Advertisement
रोहित-कोहली के लिए बारे में क्या बोले गौतम गंभीर?
गंभीर ने कहा, 'मुझे लगता है कि रोहित और विराट बेहद मजबूत खिलाड़ी हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए काफी कुछ हासिल किया है और भविष्य में भी हासिल करते रहेंगे। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वे अभी भी वास्तव में कड़ी मेहनत करते हैं और वे अभी भी भारतीय क्रिकेट को लेकर भावुक हैं, वे अभी भी बहुत कुछ हासिल करना चाहते हैं और यह कुछ ऐसा है जो बहुत महत्वपूर्ण है। भारतीय ड्रेसिंग रूम में रन, विकेट या जीत के लिए भूख मेरे लिए महत्वपूर्ण है और यही चीज ड्रेसिंग रूम में मौजूद बाकी लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है। मुझे लगता है कि भारतीय टीम में बहुत भूख है और खासकर पिछली सीरीड में जो हुआ उसके बाद तो हमारे खिलाड़ी अच्छा करना चाहते हैं।'
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का शेड्यूल
- पहला टेस्ट: 22 से 26 नवंबर
- दूसरा टेस्ट: 6 से 10 दिसंबर
- तीसरा टेस्ट: 14 से 18 दिसंबर
- चौथा टेस्ट: 26 से 30 दिसंबर
- 5वां टेस्ट: 3 से 7 जनवरी
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर।
Advertisement
रिजर्व: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद