KKR को चैंपियन बनाकर गंभीर ने ट्वीट से किया धमाका, श्री कृष्ण का जिक्र कर किया ये इशारा!

KKR की जीत के बाद गौतम गंभीर ने अपने X हैंडल पर लिखा, ''जिसकी मति और गति सत्य की हो, उसका रथ आज भी श्री कृष्ण चलाते हैं।''

Gautam gambhir
KKR की जीत के बाद गौतम गंभीर का पहला रिएक्शन | Image: IPL/BCCI/PTI

Gautam Gambhir Tweet: कोलकाता नाइट राइडर्स के फैंस 10 साल से जिस पल का इंतजार कर रहे थे वो आ गया। रविवार को KKR ने आईपीएल 2024 के फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। केकेआर को चैंपियन बनाने में पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर का बड़ा योगदान रहा है। पहले बतौर कप्तान और अब मेंटॉर बनकर गंभीर ने KKR की किस्मत चमका दी।

SRH को धुल चटाने के बाद गौतम गंभीर का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर 'महाभारत' में श्री कृष्ण के रोल का जिक्र करते हुए बड़ी बात बोल दी है। फैंस इसे फ्यूचर के लिए बड़ा हिंट के तौर पर भी देख रहे हैं।

गंभीर ने क्या कहा?

आईपीएल 2024 के फाइनल में KKR की जीत के बाद गौतम गंभीर ने अपने X हैंडल पर लिखा, ''जिसकी मति और गति सत्य की हो, उसका रथ आज भी श्री कृष्ण चलाते हैं।''

गौतम गंभीर की इस पोस्ट पर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। फैंस की मानें तो आईपीएल 2024 में श्रेयस अय्यर कप्तान जरूर थे लेकिन दिमाग गंभीर लगा रहे थे। फैंस इसे महाभारत के अर्जुन और भगवान श्री कृष्ण से जोड़ रहे हैं।

Advertisement

क्या गंभीर बनेंगे टीम इंडिया के कोच?

बीसीसीआई टीम इंडिया के नए हेड कोच की तलाश में है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो रहा है। सूत्रों के हवाले से जो खबर मिली है उसके अनुसार BCCI इस रोल के लिए गौतम गंभीर को परफेक्ट मान रही है और उनसे बातचीत भी हो गई है। अब KKR को चैंपियन बनाने के बाद गंभीर ने जो कृष्ण और रथ वाली बात कही है, उसे पढ़कर फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं हो सकता है गंभीर ही टीम इंडिया के हेड कोच बनेंगे।

बता दें कि आईपीएल में जितनी बार केकेआर चैंपियन बनी है उसमें गौतम गंभीर का अहम रोल रहा है। 2012 और 2014 में बतौर कप्तान वो चैंपियन बने थे। 10 साल बाद वो मेंटॉर बनकर आए और कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: दिल जीत गईं SRH की मालकिन काव्या मारन, हार के बाद आंख से छलका आंसू मगर... VIDEO मिनटों में वायरल

इसे भी पढ़ें: 'आप नहीं होते तो...' KKR को चैंपियन बनाने में गंभीर से ज्यादा इनका योगदान, खिलाड़ी हो गए भावुक


 


 

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड