अपडेटेड 10 January 2026 at 23:42 IST

IND vs NZ ODI Series: न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर ये 4 रिकॉर्ड, टूटेगा इन दिग्गज खिलाड़ियों का महारिकॉर्ड

IND vs NZ ODi Series: भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी को वडोदरा से शुरू होने वाला है। इस वनडे सीरीज में विराट कोहली की नजरे एक नहीं बल्कि चार-चार महारिकॉर्ड पर होगी।

Follow : Google News Icon  
four big records virat kohli can break during ind vs nz odi series 2026
न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर ये 4 रिकॉर्ड, टूटेगा इन दिग्गज खिलाड़ियों का महारिकॉर्ड | Image: ANI

IND vs NZ ODI Series: भारतीय वनडे टीम साल 2026 में सबसे पहले न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है। रविवार, 11 जनवरी को वडोदरा में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज है। इस मैच में फैंस की नजर रोहित शर्मा से अधिक विराट कोहली पर होगी, क्योंकि वो शानदार फर्म में चल रहे हैं।
विराट कोहली पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार 2 शतक और एक अर्धशतक भी लगाया। विराट पिछली 6 वनडे पारियों में 584 रन बना चुके हैं। अगर विराट इसी फर्म को जारी रखते हैं, तो न्यूजीलैंड के खिलाफ कई रिकॉर्ड बना सकते हैं और कई दिग्गजों के महारिकॉर्ड ब्रेक भी कर सकते हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 पारियों में 1657 रन बनाए हैं। वहीं, 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 42 पारियों में 1750 रन बनाए हैं। ऐसे में अगर विराट सिर्फ 94 रन बनाते हैं, तो न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

सबसे ज्यादा शतक

सचिन तेंदुलकर से लेकर जो रूट और जैक्स कैलिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 शतक लगाए हैं। विराट भी न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 शतक लगा चुके हैं। अगर वो 1 और शतक लगा देते हैं, तो इन सभी खिलाड़ियों से आगे निकल जाएंगे।

रन के मामले में आगे होने का चांस

सचिन तेंदुलकर न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर मौजूद हैं। सचिन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 3345 अंतर्राष्ट्रीय रन  बनाए हैं। वहीं, विराट कोहली ने 2,927 बनाए हैं। उम्मीद है, विराट जिस फर्म में हैं, वो बहुत जल्द इस रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे।

Advertisement

सबसे तेज 28,000 अंतरराष्ट्रीय रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 24 रन बनाते ही विराट कोहली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर और कुमार संगाकारा के बाद 28,000 रन पूरे करने वाले विश्व के तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। तेंदुलकर ने 644 और संगाकारा ने 666 पारियों में मुकाम हासिल किया था। कोहली 624 पारियों में ही यह कारनामा कर इतिहास रच सकते हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs NZ 1st ODI: कल से सजेगा वनडे का रोमांच, जानें कब, कहां और कैसे फ्री में देखें लाइव एक्शन, प्लेइंग 11 होगी दिलचस्प
 

Advertisement

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 10 January 2026 at 23:36 IST