अपडेटेड 14 March 2024 at 18:15 IST
पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर हुए खतरनाक हादसे का शिकार, कार के उड़े परखच्चे; अस्पताल में भर्ती
श्रीलंका क्रिकेट से चिंताजनक खबर सामने आ रही है। श्रीलंका के एक पूर्व दिग्गज क्रिकेटर के साथ हादसा हो गया है। एक्सीडेंट में उनकी कार के परखच्चे उड़ गए हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

former Sri Lankan cricketer Lahiru Thirimanne hospitalized after met with road Accident: श्रीलंकाई क्रिकेट से एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। श्रीलंका का एक पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर भयानक हादसे का शिकार हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि क्रिकेटर की कार के परखच्चे उड़ गए।
जानकारी के मुताबिक श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज लाहिरू थिरिमाने की गाड़ी का खतरनाक एक्सीडेंट हुआ है। मामला गुरुवार का बताया जा रहा है। हादसा इतना भयानक था कि क्रिकेटर के कार तहस-नहस हो गई। इसके कुछ फोटो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। लोकस पुलिस ने बताया कि अनुरादापुरा के थ्रिपाने में श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर लाहिरू थिरिमाने की गाड़ी हादसे का शिकार हुई। इसमें थिरिमाने को काफी चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त क्रिकेटर के साथ कार में तीन और लोग भी मौजूद थे। उनका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुरुवार सुबह करीब 7 बजकर 45 मिनट पर थिरिमाने की गाड़ी विपरीत दिशा से आ रही एक लॉरी से टकरा गई।
दर्शन के लिए जा रहे थे थिरिमाने
Advertisement
लोकस पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई, जब लाहिरू थिरिमाने फैमिली मेंबर्स के साथ किसी धार्मिक स्थल के दर्शन के लिए जा रहे थे, लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें थिरिमाने समेत उनके साथ बैठे बाकी 3 लोग भी चोटिल हो गए।
थिरिमाने का क्रिकेटर करियर
Advertisement
34 साल के थिरिमान्ने ने 2010 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने श्रीलंका के लिए 44 टेस्ट, 127 वनडे और 26 T20 मैच खेले हैं। टेस्ट में थिरिमाने के नाम 2088, वनडे में 3194 और T20 में 291 रन हैं। वो 2014 में T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम का भी हिस्सा रहे हैं। वो 3 T20 वर्ल्ड कप और दो वनडे वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने 5 वनडे मैचों में श्रीलंका की कप्तानी भी की है। वो श्रीलंका के लिए आखिरी बार मार्च 2022 में खेले थे। जुलाई 2023 में उन्होंने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया था। अपना आखिरी थिरिमाने ने भारत के खिलाफ ही खेला था।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 14 March 2024 at 17:22 IST