अपडेटेड 17 February 2024 at 23:50 IST
टीम इंडिया का ‘वीरू’ बना ‘शेख’, Sehwag का ये गेटअप देख हैरान हुए फैंस; कुछ यूं लिए मजे
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज Virender Sehwag का शेख वाला लुक सामने आया है। उनका ये गेटअप फैंस को हैरान कर रहा है।
- खेल समाचार
- 2 min read
Former Indian Cricketer Virender Sehwag in Arab avatar for the ILT20 Final: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) इस समय इंग्लैंड (England) के खिलाफ टेस्ट सीरीज (Test Series) खेल रही है। इसके बाद दुनिया की सबसे लोकप्रिय T20 लीग IPL का आयोजन होने वाला है, लेकिन इससे पहले फैंस UAE में हो रही इंटरनेशनल लीग T20 का लुत्फ उठा रहे हैं।
IPL की तर्ज पर हो रहे इस T20 लीग टूर्नामेंट में IPL फ्रेंचाइजियों की टीमें ही हिस्सा ले रही हैं। दुबई में आज शनिवार को टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी एमआई अमीरात और दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी दुबई कैपिटल्स के बीच खिताबी भिड़ंत हो रही है। फाइनल मुकाबले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का शेख वाला लुक देखने को मिला है, जिसने सोशल मीडिया पर गदर मचा दिया है।
यहां देखें सहवाग का शेख वाला लुक
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज Virender Sehwag का शेख वाला लुक फैंस को हैरान कर रहा है। फैंस इस गेटअप पर सहवाग के मजे ले रहे हैं।
Advertisement
इस पोस्ट में आप देख सकते हैं कि Sehwag एक शेख के गेटअप में कमेंट्री कर रहे हैं। उनके साथ पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी शेख के लुक में दिखाई दे रहे हैं। टीम इंडिया के ‘वीरू’ को ‘शेख’ बने देख फैंस ने उनके मजे लिए हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा-
Advertisement
वो इंडिया नाम हटाना चाहते थे, क्योंकि ये हमारा नहीं है, लेकिन अब उन्होंने खुद ही कुछ पैसों के लिए इसे अपना लिया है। इन तथाकथित सेलेब्स पर कभी भरोसा न करें।
तो वहीं एक यूजर ने लिखा-
सच में वीरेंद्र सहवाग? इसकी उम्मीद नहीं की थी।
बता दें कि सहवाग इंटरनेशनल लीग T20 2024 में कमेंट्री कर रहे हैं। उन्हें भारत और IPL के मैचों में भी कमेंट्री करते देखा जाता है।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 17 February 2024 at 23:50 IST