अपडेटेड 4 February 2024 at 23:16 IST

IPL से पहले सामने आया कैप्टन कूल MS Dhoni का नया लुक, झलक देख फैंस हुए कायल

पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान MS Dhoni IPL से पहले कड़ी तैयारी कर रहे हैं। इस बीच Dhoni का एक नया लुक वायरल हो रहा है।

Follow : Google News Icon  
Former Indian Captain MS Dhoni
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी | Image: X@CricCrazyJohns

Captain Cool MS Dhoni New Look Viral: टीम इंडिया (Team India) इस वक्त इंग्लैंड (England) के खिलाफ टेस्ट सीरीज (Test Series) में बिजी है। दोनों टीमों के बीच विशाखापटनम में 5 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इंग्लैंड लंबे दौरे के लिए भारत आई है। भारत और इंग्लैंड के बीच ये सीरीज 11 मार्च को खत्म होनी है और इसके बाद IPL खेला जाएगा। 

IPL का जिक्र छिड़ा है तो कैप्टन कूल MS Dhoni की बात न हो, ऐसा भले कैसे हो सकता है। पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) वैसे तो सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं, लेकिन आए दिन उनकी कोई न कोई तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आती रहती है। इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके MS Dhoni अब सिर्फ और सिर्फ IPL में ही खेलते हुए दिखाई देते हैं और फैंस एक बार फिर उन्हें एक्शन में देखने के लिए तैयार हैं। Dhoni IPL 2024 को लेकर तैयारी कर रहे हैं, लेकिन इस बीच उनका नया लुक सामने आया है।

लंबे बालों में टेनिस खेल रहे धोनी 

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमे धोनी का नया लुक देखने को मिल रहा है। माही लंबे बालों में टेनिस खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर ने फैंस को धोनी के पुराने दिन याद दिला दिए हैं। जब महेंद्र सिंह धोनी के लंबे बाल हुआ करते थे। फैंस को धोनी का नया लुक काफी पसंद आ रहा है। वो इसके कायल हो गए हैं। धोनी की इन तस्वीरों पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। तस्वीरों में धोनी काफी फिट भी दिख रहे हैं। 

Advertisement

CSK को 5 खिताब जिता चुके हैं धोनी 

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2023 का खिताब अपने नाम किया था। धोनी की कप्तानी में CSK का ये पांचवां IPL टाइटल था। CSK फैंस धोनी की कप्तानी में छठी IPL ट्रॉफी की उम्मीद लगा रहे हैं। दरअसल धोनी का ये आखिरी IPL हो सकता है। ऐसे में धोनी खिताब जीत के साथ अपना सफर खत्म करना चाहेंगे। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- 2036 Olympic की मेजबानी पर भारत गंभीर, IOA चीफ पीटी ऊषा ने दिया बड़ा बयान
 

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 4 February 2024 at 23:16 IST