अपडेटेड 10 April 2024 at 22:01 IST
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में शोक, नहीं रहे पूर्व CA अध्यक्ष जैक क्लार्क; BBL की करवाई थी शुरुआत
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में इस वक्त शोक की लहर है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जैक क्लार्क का निधन हो गया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Cricket Australia: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए एक बुरी खबर आई है। ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट में एक प्रभावशाली व्यक्ति और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के पूर्व अध्यक्ष जैक क्लार्क का निधन हो गया है। क्लार्क 70 साल के थे। उन्होंने एडिलेड में अपनी आखिरी सांस ली। उन्होंने 1999 से 2011 तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में काम किया था और 2008 से 2011 तक वो बोर्ड के अध्यक्ष रहे।
क्लार्क के अध्यक्ष रहते हुए शुरू हुआ BBL
बता दें कि 2008 से 2011 तक जैक क्लार्क के अध्यक्ष रहने के दौरान ही ऑस्ट्रेलिया में IPL की तर्ज पर बिग बैश लीग (BBL) की शुरुआत की गई थी और उन्होंने 2010-11 की घरेलू एशेज सीरीज में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रदर्शन की बारीकी से समीक्षा भी शुरू की थी, जिसके कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हाई परफॉर्मेंस सेंटर को नया आकार दिया गया था।
ये भी पढ़ें- IPL 2024: मुंबई इंडियंस के बिग हिटर टिम डेविड ने 'गोंद' से क्यों की हार्दिक पांड्या की तुलना?
Advertisement
ग्लेनेल्ग के लिए एडिलेड में ग्रेड क्रिकेट खेलने के बाद वकालत को अपना पेशा बनाने वाले क्लार्क ने 21 साल तक साउथ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट एसोसिएशन (SACA) के निदेशक के रूप में भी काम किया और 2012 में उन्हें SACA का मानद आजीवन सदस्य बनाया गया।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जताया दुख
Advertisement
जैक क्लार्क के निधन पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दुख जताया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा अध्यक्ष माइक बेयर्ड ने कहा-
जैक ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और SACA के साथ अपनी प्रमुख भूमिकाओं में ऑस्ट्रेलियाई, दक्षिण ऑस्ट्रेलियाई और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उत्कृष्ट योगदान दिया था और पूरे खेल में उन्हें जानने वाले सभी लोग उन्हें बहुत पसंद करते थे। एडमिनिस्ट्रेशन और उच्च प्रदर्शन सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जैक का नेतृत्व उस समय विशेष रूप से महत्वपूर्ण था, जब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को कुछ महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में बाकी खेलों की तरह क्रिकेट को बहुत ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है। ऑस्ट्रेलिया दुनिया में सबसे सफल क्रिकेट टीमों में से एक है। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया ने छठा वर्ल्ड कप खिताब जीता था। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में भारत को हराया था।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 10 April 2024 at 22:01 IST