अपडेटेड 2 August 2024 at 23:04 IST

IND v SL BREAKING: भारत-श्रीलंका का पहले वनडे टाई, काम नहीं आई रोहित की फिफ्टी

भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच टाई हो गया है। ये लो स्कोरिंग मैच काफी रोमांचक रहा।

Follow : Google News Icon  
IND v SL BREAKING: भारत-श्रीलंका का पहले वनडे टाई, काम नहीं आई रोहित की फिफ्टी
भारत श्रीलंका वनडे सीरीज | Image: भारत श्रीलंका वनडे सीरीज

IND vs SL: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच पहला वनडे मैच (ODI Match) टाई हो गया है। इस लो स्कोरिंग मैच में भारत (India) को जीत के लिए 231 रन चाहिए थे, लेकिन टीम इंडिया (Team India) 47.5 ओवर में 230 रन पर ऑलआउट हो गई। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अलावा टॉप ऑर्डर (Top Order) में कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।

श्रीलंका (Sri Lanka) ने टॉस जीतकर 50 ओवर में 230 रन बनाए। भारत (India) की शुरुआत ठीक नहीं रही। शुभमन गिल (Shubman Gill) और विराट कोहली (Virat Kohli) लंबी पारियां नहीं खेल पाए और जल्दी आउट हो गए। कप्तान रोहित (Rohit) ने फिफ्टी बनाई, लेकिन वो अर्धशतक बनाकर आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल (KL Rahul), अक्षर पटेल (Axar Patel) और शिवम दुबे (Shivam Dube) ने मोर्चा संभाला, मगर वो भी टीम को जीत नहीं दिला पाए। 

भारत को 18 गेंदों पर 5 रन चाहिए थे और 2 विकेट उसके हाथ में थे। इनफॉर्म बल्लेबाज और बिग हिटर शिवम दुबे क्रीज पर थे और भारत की उम्मीदें बनीं हुईं थीं। 48वें ओवर की पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं आया, लेकिन दुबे ने तीसरी गेंद पर चौका मारा और जीत के लिए सिर्फ 1 रन चाहिए था। मगर यहां खेल मं ट्विस्ट आया। 48वें ओवर की चौथी गेंद पर शिवम दुबे LBW आउट होकर डगआउट लौट गए। इसके बाद अर्शदीप सिंह बल्लेबाजी करने आए और एक गेंद भी नहीं खेल पाए। श्रीलंकाई कप्तान चरित असलंका ने अगली ही गेंद पर अर्शदीप को चलता किया और मैच टाई हो गया। 

भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। रोहित धांसू फॉर्म में नजर आए। हिटमैन ने 7 चौकों और 3 छक्कों के दम पर 47 गेंदों पर ताबड़तोड़ 58 रन बनाए। विराट कोहली अच्छा दिख रहे थे, लेकिन वो 24 रन बनाकर आउट हो गए। श्रीलंका के लिए असलंका और वानिंदु हसरंगा ने 3-3 विकेट चटकाए। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कोहली-रोहित आएं पाकिस्तान, गिड़गिड़ाने लगा ये पूर्व पाक कप्तान; VIDEO

Advertisement

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 2 August 2024 at 22:04 IST