Kuldeep Yadav Wedding: कुलदीप यादव-वंशिका की पहली झलक आई सामने, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया आशीर्वाद
Kuldeep Yadav Wedding: कुलदीप यादव ने आज 14 मार्च को देहरादून के मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से शादी कर ली है। हाल ही में उनकी पहली झलक देखने को मिली है।
- खेल समाचार
- 3 min read

Kuldeep Yadav Wedding: कुलदीप यादव ने आज 14 मार्च को देहरादून के मसूरी में अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से शादी कर ली है। कपल की शादी से धीरे-धीरे तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। हाल ही में, शादी समारोह से फैंस को कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की पहली झलक देखने को मिली है।
कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की शादी मसूरी के वेलकमहोटल बाय आईटीसी होटल्स, द सेवॉय में हो रही है। सोशल मीडिया पर कपल की एक फोटो सामने आई है जो तेजी से वायरल हो रही है।
कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की पहली झलक
इस वायरल फोटो में कुलदीप और वंशिका हाथ थामे खड़े दिख रहे हैं। फोटो देखकर पता लग रहा है कि कपल की वरमाला सेरेमनी हो चुकी है। कपल की एक और फोटो सामने आई है जिसमें दोनों सोफे पर बैठे हुए हैं। उनकी वरमाला से एक वीडियो भी इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है।
इसके अलावा, दूल्हे राजा कुलदीप यादव की बारात के भी ढेरों वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। बारात में तिलक वर्मा, युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह और टी. दिलीप जैसे क्रिकेटर्स को जमकर डांस करते देखा जा सकता है।
Advertisement
बात करें वेडिंग आउटफिट की तो दुल्हनिया वंशिका चड्ढा ने रेड ब्राइडल लहंगा पहना है, जबकि दूल्हे राजा कुलदीप बेज कलर की शेरवानी में कमाल लग रहे थे।
धीरेंद्र शास्त्री ने दिया कुलदीप-वंशिका को आशीर्वाद
इसके अलावा, धीरेंद्र शास्त्री ने भी मसूरी में आयोजित जश्न में पहुंचकर कुलदीप यादव को आशीर्वाद दिया। उन्होंने दूल्हे राजा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि इस खास मौके पर उन्होंने कुलदीप को बालाजी की पटकी पहनाई और चित्र भेंट किया। उन्होंने कपल को शादी की बधाई देते हुए उनके परिवार से भी मुलाकात की।