मैदान में उड़े रोहित शर्मा, फैंस ने शमा मोहम्मद का किया जीना-हराम!, 'मोटा' कहा था ना...देखो ये है हमारा कप्तान
न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में चल रहे चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में रोहित शर्मा ने अपने फैंस को ये मौका दे दिया कि वो बता सकें कि हिटमैन अभी भी कितने फिट हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

India vs New Zealand Final: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में भारत का सामना न्यूजीलैंड से हो रहा है। दुबई में खेले जा रहे महामुकाबले में भारतीय स्पिनरों ने शिकंजा कसते हुए न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा छाए हुए हैं। कुछ दिनों पहले कांग्रेस की प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने रोहित की फिटनेस पर सवाल खड़ा किया था। उनके मुताबिक भारतीय कप्तान खेलने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हैं। उन्होंने रोहित शर्मा को 'मोटा' कहा था। बाद में शमा ने ये ट्वीट डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक मामला बिगड़ चुका था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में चल रहे चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में रोहित शर्मा ने अपने फैंस को ये मौका दे दिया कि वो बता सकें कि हिटमैन अभी भी कितने फिट हैं। पहले उन्होंने तेज रफ्तार से दौड़ लगाकर डायरेक्ट थ्रो से दिल जीता और फिर एक कैच लेने के लिए मैदान पर उड़ते भी दिखे।
शमा पर भड़के रोहित के फैंस
वैसे तो रोहित शर्मा की फिटनेस पर कभी भी सवाल नहीं था, लेकिन कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद को पता नहीं कहां से ये सुझा कि भारतीय कप्तान फिट नहीं हैं। अब न्यूजीलैंड के दौरान मैच में रोहित ने मैदान पर शानदार प्रयास कर उन्हें अपनी फिटनेस से ही जवाब दिया। एक कैच के प्रयास में वो हवा में उड़े। गेंद भले ही उनके हाथ से फिसल गया, लेकिन उनकी ये एफर्ट देख फैंस बेहद खुश हैं। इसके साथ ही हिटमैन के फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद का जीना-हराम कर दिया।
भारतीय स्पिनरों ने कसा शिकंजा
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला तो किया, लेकिन भारतीय स्पिनरों के आगे कीवी बल्लेबाज नाचते दिखे। शुरुआत में तेज गति से रन बनाने के बाद विल यंग और रचिन रवींद्र पवेलियन लौट गए। भारत को पहली सफलता वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई और उसके बाद कुलदीप यादव ने रचिन रवींद्र और केन विलियमसन का विकेट लेकर सनसनी मचा दी। रवींद्र जडेजा भी पीछे नहीं हटे और उन्होंने न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती और शमी ने 1-1 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को छठा झटका दिया। आखिरी अपडेट मिलने तक न्यूजीलैंड ने 47 ओवर में 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए हैं।