जिस खिलाड़ी पर इतरा रहा था पाकिस्तान, उसके साथ हुआ कांड! लंगड़ाते हुए गया मैदान से बाहर, रिजवान का लटका मुंह
PAK vs NZ: पाक फैंस ने ये उम्मीद नहीं की होगी कि मैच शुरू होते ही उन्हें 440 वोल्ट का झटका लगेगा। दूसरी गेंद पर भी उनके साथ बड़ा कांड हो गया।
- खेल समाचार
- 3 min read

Pakistan vs New Zealand: इंतजार की घड़ी समाप्त हुई। 29 साल के बाद पाकिस्तान की धरती पर किसी आईसीसी इवेंट में उनका राष्ट्रगान बजाया गया। कराची के नेशनल स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। मोहम्मद रिजवान की अगुवाई वाली टीम का सामना न्यूजीलैंड से हो रहा है।
पाक फैंस ने ये उम्मीद नहीं की होगी कि मैच शुरू होते ही उन्हें 440 वोल्ट का झटका लगेगा। दूसरी गेंद पर भी उनके साथ बड़ा कांड हो गया, क्योंकि टीम का सबसे बड़ा मैच विनर बुरी तरह चोटिल होकर मैदान से बाहर चला गया।
फखर जमान लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर
न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में खेले जा रहे मैच में जब पाक कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीता तो उनके चेहरे पर मुस्कान थी। उन्होंने तुरंत गेंदबाजी का फैसला लिया और कहा कि बाद में ओस गिरने के कारण उन्हें मदद मिलेगी। लेकिन, दूसरी गेंद पर ही रिजवान का मुंह लटक गया। तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी कि गेंद पर कीवी ओपनर विल यंग ने कवर की दिशा में शॉट खेली। बॉल को रोकने के लिए फखर जमान ने दौड़ लगाई। बाउंड्री लाइन के करीब उनका पैर मैदान में फंसा और वो बुरी तरह से गिर गए।
फखर जमान ने इसके बाद अपना घुटना पकड़ लिया और मैदान से बाहर चले गए। कैमरे पर साफ दिखा कि वो काफी दर्द में थे। बाउंड्री लाइन के बाहर पाकिस्तान टीम के मेडिकल स्टाफ उनकी चोट का अपडेट लेते दिखे। पाकिस्तान के फैंस ये दुआ कर रहे होंगे कि फखर जमान कि चोट ज्यादा गंभीर ना हो, क्योंकि अगर रिजवान की टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अच्छा करना है तो फखर का रहना काफी अहम है।
Advertisement
केन विलियसमन सस्ते में लौटे पवेलियन
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच चल रहे मैच की बात करें तो अच्छी शुरुआत के बाद ब्लैककैप्स को दो बड़े झटके लगे। पहले डेवोन कॉनवे 10 रन बनाकर पाक स्पिनर अबरार अहमद का शिकार बने और उसके बाद स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन सिर्फ 1 रन बनाकर नसीम शाह की गेंद पर रिजवान को कैच दे बैठे। आखिरी अपडेट मिलने तक पाकिस्तान ने 15 ओवर में दो विकेट खोकर 70 रन बना लिए हैं। ओपनर विल यंग 47 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI
न्यूजीलैंड: डेवॉन कॉनवे, विल यंग, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओरोर्के
Advertisement
पाकिस्तान: फखर जमान, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद