अपडेटेड 11 February 2026 at 23:01 IST

ENG vs WI: वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को बड़ा झटका, वेस्टइंडीज ने 30 रनों से हराया, रदरफोर्ड की शानदार पारी

ENG vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 15वां मैच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया। इस मैच को वेस्टइंडीज ने आसानी से 30 रन से जीत लिया है। इस मैच में रदरफोर्ड ने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

Follow : Google News Icon  
ENG vs WI T20 WC
वेस्टइंडीज ने अंग्रेजों को किया पस्त, इंग्लैंड को 30 रन से हराया | Image: Social media

ENG vs WI: बुधवार, 12 फरवरी को T20 वर्ल्ड कप 2026 का 15वां मैच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले वेस्टइंडीज को बैटिंग करने का न्योता दिया।

पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 19 ओवर में महज 166 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच को वेस्टइंडीज में 30 रन से जीत लिया है। इस मैच में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड ने बल्ले से जमकर रन बटोर। 

इंग्लैंड 166 रन पर सिमटी

वेस्टइंडीज के 197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम महज 166 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की तरफ से सबसे अधिक सैम करन ने 30 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 43 रन बनाए। सैम करन अंत तक क्रीज पर मौजूद रहे, लेकिन टीम को जीता नहीं दिला सकें। सैम करन के आलवा, जैकब बेथेल ने 33 रन और फिलिप साल्ट ने 30 रन बनाए।

शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली शानदार पारी

पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज की टीम की तरफ से शेरफेन रदरफोर्ड ने ताबड़तोड़ नाबाद 76 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 7 लंबे-लंबे छक्के लगाए। शेरफेन रदरफोर्ड के अलावा, रोस्टन चेज़ ने 29 गेंदों में 34 रन और जेसन होल्डर ने महज 17 गेंदों में ताबड़तोड़ 33 रन की बनाए। रदरफोर्ड के दम पर वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के सामने 197 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में इंग्लिश टीम 166 रन पर ऑलआउट हो गई। 

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 11 February 2026 at 22:51 IST