IND vs ENG 5th T20: बारिश भी नहीं हुई, तो फिर क्यों देरी से हुआ टॉस? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

IND vs ENG 5th T20: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच आज 5वां टी200 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के लिए टॉस शाम को 6:30 पर होना था, लेकिन इसे बढ़ाकर 7:15 कर दिया गया। आखिर क्यों टॉस का समय बढ़ाया गया।

England vs India 5TH T20
IND vs ENG 5th T20: बारिश भी नहीं हुई, तो फिर क्यों देरी से हुआ टॉस? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान | Image: BCCI

IND vs ENG 5th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार, 11 जुलाई को हैम्पशायर के वेस्ट एंड में स्थित रोज बॉल क्रिकेट ग्राउंड पर पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और पांचवां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के लिए दोनों कप्तानों के बीच टॉस 6:30 मिनट पर होना था, लेकिन इसे बढ़कर 7:15 कर दिया। वहीं, मैच शुरू होने का समय 7:30 बताया गया, जो पहले 7 बजे शुरू होना था। हालांकि, बाद में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

टीम इंडिया ट्रैफिक में फंसी

दरअसल, यह बताया जा रहा है कि मैच के लिए जब टीम इंडिया हैम्पशायर के वेस्ट एंड में स्थित रोज बॉल क्रिकेट ग्राउंड निकली, तो रास्ते में ट्रैफिक में फंस गई, जिसके चलते टॉस में देरी हुआ और शाम 6:30 मिनट पर होना वाला टॉस  7:15 में हुआ और मैच शुरू होने का समय 7:30 बताया गया। हालांकि, बाद में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

वैभव OUT, संजू IN

मैच से पहले यह कयास लगाया जा रहा था कि आखिरी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी टीम से बाहर हो सकते हैं और हुआ वही। जब टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन सामने आई तो वैभव की जगह टीम में संजू सैमसन का नाम दिखा। हालांकि, इस सीरीज को वैभव और संजू, दोनों का बल्ला खामोश ही रहा है।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

Advertisement

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

फिलिप साल्ट, जोस बटलर (डब्ल्यू), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग्यू।

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड