IND vs ENG ODI: बर्मिंघम में भारतीय गेंदबाजों का कहर, 80 रन पर अंग्रेजों की आधी टीम लौटी पवेलियन

IND vs ENG ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। मुकाबले में टॉस इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की कमर तोड़ दी है।

England vs India 1st ODI
भारतीय गेंदबाजों का कहर, 80 रन पर अंग्रेजों की आधी टीम लौटी पवेलियन | Image: bcci

IND vs ENG ODI: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की कमर तोड़ दी है। भारत ने इंग्लैंड की आधी टीम को महज 80 रन पर पवेलियन भेज दिया है। जसप्रीत से लेकर प्रसिद्ध और गुरनूर ने शानदार गेंदबाजी की।

80 रन पर अंग्रेजों की आधी टीम लौटी पवेलियन

इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही और सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और जैकब बेथेल ने अपनी टीम के लिए 61 रन जोड़े, लेकिन उसके बाद एक के बाद एक आउट होते गए। सबसे पहले जैकब बेथेल 14 रन और उसके बाद बेन डकेट 43, हैरी ब्रूक 1 रन , जोस बटलर 5 रन और सैम कुरेन 0 रन बनाकर पवेलियन लौटते चले।  

प्रसिद्ध कृष्ण और गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी

इंग्लिश टीम के खिलाफ प्रसिद्ध कृष्ण और गुरनूर बरार ने जमकर कहर बरपाया। प्रसिद्ध कृष्ण ने 6 ओवेवर में महज 20 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं,  गुरनूर बरार ने 7 ओवर में 71 रन देकर 2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने इस बीच 1 विकेट लिए। इस तरह इंग्लैंड की आधी टीम को भारतीय गेंदबाजों ने सिर्फ 80 रन पर आउट कर दिया।

ये भी पढ़ें: ENG vs IND: 'किंग कोहली' के निशाने पर ये 4 बड़े रिकॉर्ड, इंग्लैंड की धरती पर ODI सीरीज में रचेंगे इतिहास? एजबेस्टन में टीम इंडिया की अग्नि परीक्षा
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड