अपडेटेड 18 February 2024 at 20:32 IST
इंग्लैंड के 11 और भारत का एक... राजकोट टेस्ट में Yashasvi Jaiswal ने अंग्रेजों को सिखाया 'जैसबॉल'
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल ने अपने ताबड़तोड़ प्रदर्शन से सभी को दिल जीता। यशस्वी ने ये साबित किया कि ये बैजबॉल नही 'जैसबॉल' जीत थी।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs ENG Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया के यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़कर ये बात साफ कर दी आने वाले समय में यशस्वी के यश से टीम इंडिया का नाम चमकता रहेगा। जायसवाल की मौजूदा फॉर्म को देखकर ये कहना कहीं से गलत नही होगा कि यशस्वी जायसवाल इस समय अपने क्रिकेट करियर के सबसे शानदार दौर से गुजर रहे हैं।
जहां एक ओर टीम इंडिया के यशस्वी जायसवाल ने राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार दोहरा शतक जड़ा तो वहीं इंग्लैंड के सूरमा दूसरी पारी में 20 का आंकड़ा तक नही छू पाए। बैजबॉल का खौफ दिखाने वाले इंग्लैंड के खिलाड़ियों को यशस्वी ने दिखाया दिया कि आखिर जैस-बॉल कितना दमदार होता है।
मार्क वुड के अलावा इंग्लैंड के किसी खिलाड़ी ने नही छूआ 20 रनों का आंकड़ा
भारत ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 434 रन से हरा दिया है। राजकोट में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में इंग्लैंड की टीम 122 रन पर सिमट गई। मार्क वुड को छोड़कर इंग्लैंड का कोई बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी नहीं छू सका। वुड ने 15 गेंद में 33 रन बनाए।
122 रनों पर सिमटे बैजबाल के सूरमा
इंग्लैंड की बल्लेबाजी भारतीय गेंदबाजी के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक रन मार्क वुड (33) ने बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। भारत की ओर से जडेजा ने 5, कुलदीप यादव ने 2, बुमराह-अश्विन ने एक-एक विकेट चटकाए।
Advertisement
बैजबॉल नहीं 'जैसबॉल' कहिए
दरअसल इंग्लैंड के बैजबॉल रणनीति की काफी हवा बनी हुई थी। इंग्लैंड के प्लेयर्स बैजबॉल रणनीति के तहत काफी एग्रेसिव बैटिंग करते हैं। वे शुरुआत से ही रन बनाने के लिए अटैकिंग बैटिंग करते हैं। लेकिन यशस्वी ने उनकी रणनीति को उन्हीं के खिलाफ इस्तेमाल किया। यशस्वी ने काफी छक्के और चौके लगाए हैं।
यह भी पढ़ें- अश्विन की पत्नी ने बहुत मुश्किल से गुजारे पिछले 48 घंटे, परिवार में क्या-क्या हुआ सब बताया - Republic Bharat
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 18 February 2024 at 20:32 IST