BREAKING: रावलपिंडी में भारी तबाही के बाद घुटने पर पाकिस्तान, PSL में कराची किंग्स और पेशावर के बीच होने वाला आज का मैच रद्द
Pakistan Super League: पाकिस्तान के रावलपिंडी में गुरुवार, 8 मई को कराची किंग्स और पेशवार जलमी के बीच मैच होने वाला था जो अब कैंसिल कर दिया गया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Pakistan Super League: भारतीय सेना द्वारा बुधवार, 7 मई को पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर वहां पर एयर स्ट्राइक गया। जिसे 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया। इस मिशन के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को बुरी तरह से ध्वस्त कर दिया।
भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर का असर पाकिस्तान में हो रहे पीएसएल पर भी देखने को मिल रहा है। गुरुवार, 8 मई को पाकिस्तान के रावलपिंडी स्टेडियम में कई ड्रोन हमले हुए, जिसके चलते वहां का स्टेडियम तहस-नहस हो गया है। रावलपिंडी में गुरुवार को कराची किंग्स और पेशवार जलमी के बीच मैच होने वाला था जो अब कैंसिल कर दिया गया है।
रावलपिंडी स्टेडियम पर हुआ ड्रोन से हमला
रावलपिंडी में PSL का मैच ड्रोन हमले के बाद रद्द कर दिया गया, जिससे विदेशी खिलाड़ी गहरे सदमे में हैं। कई खिलाड़ी अब जल्द से जल्द पाकिस्तान को छोड़कर अपने देश लौटने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि जब जान है तो जहान है और पाकिस्तान में खिलाड़ी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
पीएसएल के बाकी मैच किसी और वेन्यू पर हो सकते हैं
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान सरकार से सलाह-मशविरा करने के बाद ये फैसला लिया होगा। PCB के ऑफिशियल ने PSL के शेष मैच कराची, दोहा और दुबई में शिफ्ट करने का सजेशन दिया है।
Advertisement
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए बीसीसीआई करेगी कुछ खास
जहां एक ओर भारत में आईपीएल खेला जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान में पीएसएल खेला जा रहा है। आज आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीमें धर्मशाला में भिड़ेंगी तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान सुपर लीग में आज करांची किंग्स और पेशावर जाल्मी के बीच होने वाला मुकाबला ही रद्द हो गया है। आईपीएल में आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के मुकाबले से पहले सिंगर बी प्राक की परफॉर्मेंस के जरिए बीसीसीआई भारतीय सेना को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के लिए सम्मान देगी।