अपडेटेड 21 October 2025 at 12:13 IST

दिवाली पर मिचेल स्टार्क ने फेंका रॉकेट... 176.5 की स्पीड से गेंद डाल तोड़ा शोएब अख्तर का वर्ल्ड रिकॉर्ड? दुनिया हैरान

Mitchell Starc: सोशल मीडिया पर फैंस स्पीडोमीटर की स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं और अगर सच में मिचेल स्टार्क ने 176.5 KMPH की स्पीड से बॉल डाली है तो ये क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद होगी। इस दावे के अनुसार स्टार्क ने पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर के वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी धराशायी कर दिया

Follow : Google News Icon  
did Mitchell starc breaks Shoaib Akhtar world record of fastest ball in cricket history know the truth
मिचेल स्टार्क ने फेंकी क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद? | Image: screengrabs/X

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। पर्थ में खेले गए पहले ODI में कंगारुओं ने टीम इंडिया को 7 विकेट से पटखनी दी। उस मुकाबले को लेकर एक दिलचस्प बात सामने आई है, जिसके बारे में जानकर क्रिकेट जगत में सनसनी मची है। दावा किया जा रहा है कि पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 176.5 KMPH की रफ्तार से गेंद डालकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

सोशल मीडिया पर फैंस स्पीडोमीटर की स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं और अगर सच में स्टार्क ने 176.5 KMPH की स्पीड से बॉल डाली है तो ये क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद होगी। इस दावे के अनुसार स्टार्क ने पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर के वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी धराशायी कर दिया, लेकिन इस कहानी में ट्विस्ट है।

मिचेल स्टार्क ने फेंकी क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद?

भारत के खिलाफ पर्थ में खेले गए मुकाबले में मिचेल स्टार्क ने बड़ी मछली फंसाई। उन्होंने लंबे समय बाद मैदान पर वापसी कर रहे विराट कोहली को खाता तक नहीं खोलने दिया और पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने 6 ओवर में 22 रन देकर एक विकेट चटकाया। हालांकि, विराट की विकेट से ज्यादा चर्चे इस बात की है कि स्टार्क ने 176.5 की स्पीड से गेंद डालकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया।

स्टार्क की 176.5 की स्पीड वाली गेंद का सच क्या है?

रविवार को हुए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। स्टार्क ने मैच की पहली गेंद डाली और स्पीड गन ने एक दिलचस्प आंकड़ा दिखाया। गेंद की रफ्तार मापने वाली मशीन ने रोहित शर्मा को फेंकी गई बॉल की स्पीड 176.5 दिखा दिया। हालांकि, ये मशीन की गलती थी। स्टार्क की ये गेंद 176.5 KMPH के आसपास भी नहीं थी, लेकिन स्पीड गन ने इसे बिल्कुल गलत मापा। सोशल मीडिया पर फैंस स्पीड गन का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

Advertisement

शोएब अख्तर के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अभी भी 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर शोएब अख्तर के नाम है। पूर्व पाक गेंदबाज ने 2003 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 161.3 km/h की रफ्तार से गेंद डालकर सनसनी मचा दी थी। सबसे तेज गेंद का सामना इंग्लिश बल्लेबाज निक नाइट
ने किया था।

इसे भी पढ़ें: VIDEO: विराट कोहली ने दिखाया बड़ा दिल, राष्ट्रीय गान से पहले शुभमन-अय्यर के लिए जो किया, देख बढ़ जाएगी इज्जत

Advertisement

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 21 October 2025 at 12:13 IST