अपडेटेड 19 February 2024 at 17:03 IST

'देश से आगे कुछ भी नही...', धोनी से लेकर अश्विन तक इन खिलाड़ियों ने फैमिली से आगे रखी नेशनल ड्यूटी

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मुकाबले के बीच में आर अश्विन ने अपनी मां की तबियत खराब होने के कारण छुट्टी ली लेकिन अगले ही दिन वापस आ गए।

Follow : Google News Icon  
Indian Players National Duty
Indian Players National Duty | Image: social media

'देश से आगे कुछ भी नही, हम भी नही...', टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों ने इस बात को साबित किया कि उनके लिए उनके देश से आगे कुछ भी नही, उनका परिवार भी नही। सचिन से लेकर अश्विन तक टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अपने खेल और खेल के प्रति जुनून से ये बात साबित कर दी।

आपको बता दें अश्विन ने राजकोट टेस्ट के दौरान एक दिन के लिए छुट्टी ली थी क्योंकि उनकी मां की हालत बहुत गंभीर थी। लेकिन अश्विन अगले ही दिन मैदान पर वापस दिखाई दिए। राजकोट टेस्ट खत्म होने के बाद उनका वाइफ पृथी अश्विन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि 48 घंटे के दौरान उनका परिवार किन हालातों से गुजरा। अश्विन की मां की तबीयत खराब थी और बावजूद इसके अश्विन नेशनल ड्यूटी के लिए लौटे। कुछ ऐसा ही देखने को मिला था सचिन, शमी, धोनी और सिराज के साथ, जिन्होंने देश के लिए खेलने को लेकर अपनी फैमिली इमरजेंसी तक को छोड़ दिया था।

1- सचिन तेंदुलकर के पिता का वर्ल्ड कप के दौरान निधन

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन विश्व कप 1999 में भारतीय टीम के साथ खेल रहे थे। वह पिता के काफी करीब थे और विश्व कप के ही दौरान उन्हें पिता के निधन की खबर मिली।कोई और होता तो शायद टूट जाता। घर आता और वापसी नहीं लौटता, लेकिन सचिन पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुंबई आए और फिर लौटकर केन्या के खिलाफ मैच खेला। उस मैच में उन्होंने अपने 100 शतकों में से एक शतक भी लगाया था।

Sachin tendulkar with his father: Instagram

2- एमएस धोनी की बेटी के जन्म के समय वे ऑस्ट्रेलिया में थे

एमएस धोनी भारत के लिए खेलने वाले सबसे जुनूनी खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने हमेशा देश को आगे रखा। 2015 में वह वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए ऑस्ट्रेलिया में थे। टीम इंडिया सीरीज खेल रही थी। 6 फरवरी को उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने बेटी जीवा को जन्म दिया। हालांकि, धोनी के पास अपनी बेटी की एक झलक पाने के लिए भारत आने का समय था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने विश्व कप की तैयारी पर ध्यान केंद्रित किया। धोनी ने जीवा को पहली बार मार्च में देखा था। उन्होंने उस समय कहा था कि नेशनल ड्यूटी पर हूं।

Advertisement
MS Dhoni on Ziva Dhoni Birth: Social media

3- विराट कोहली ने अपने पिता के निधन के समय पूरे दिन खेला था क्रिकेट

2006 में जब कोहली सिर्फ 17 साल के थे। वह लगभग हार की स्थिति में कर्नाटक के खिलाफ राणाजी गेम में दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। हालांकि, चौथा दिन शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही टीम को विराट कोहली के पिता के निधन की दुखद खबर मिली। हालांकि, कोहली ने मिसाल कायम की और पूरे दिन बल्लेबाजी की। उन्होंने 90 रनों का साहसिक पारी खेली और दिन का खेल खत्म होने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए।

Virat Kohli with his father Prem Kohli: Social Media

4-  शमी की बेटी थी अस्पताल में और वे देश के लिए कर रहे थे नेशनल ड्यूटी

तेज गेंदबाजी के जादूगर कहे जाने वाले मोहम्मद शमी की जिंदगी में उस समय सबसे मुश्किल समय आई, जबकि 2016 में उनकी बेटी बीमार थी। उसे आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था और शमी न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टीम का हिस्सा थे। उन्होंने अपनी नेशनल ड्यूटी को ऊपर रखा और मैच खेलने का निर्णय लिया। उनके खेल के प्रति जुनून और देश के प्रति जज्बा से साथी हैरान थे। विराट कोहली ने भी इस तेज गेंदबाज की जुझारूपन की सराहना की।

Advertisement
Mohammed shami with his daughter: Social Media

5- मोहम्मद सिराज अपने अब्बू के इंतकाल में नही पहुंच पाए थे

मोहम्मद सिराज 2020 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान एक तेज गेंदबाज के रूप में अपनी छाप छोड़ रहे थे, तो इधर भारत में उनके पिता मोहम्मद गौस का निधन हो गया था। चौंकाने वाली खबर ने सिराज को एक दर्दनाक स्थिति में धकेल दिया। इसके बावजूद वह राष्ट्रीय कर्तव्य को निभाते रहे। कोविड काल की वजह से वह फ्यूनरल में भी शामिल नहीं पाए। सिराज अकेले रूम में रोते थे। उन्होंने बताया था- ऑस्ट्रेलिया में कोई भी अन्य खिलाड़ियों के कमरे में नहीं जा सकता था। हम वीडियो कॉल पर ही बात करते थे।

यह भी पढ़ें- #%*? इतना मेहनत किया हूं ... बीच मैदान पर यशस्वी ने क्यों दी गाली? फिर सरफराज ने ये बोलकर कराया चुप - Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 19 February 2024 at 16:56 IST