BREAKING: भारत-न्यूजीलैंड बेंगलुरु टेस्ट का पहला दिन बारिश से धुला, बिना टॉस के रद्द
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु में हो रहे 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया है। बिना टॉस के ही खेल रद्द हो गया।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND v NZ: भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आज आगाज होना था, लेकिन बारिश की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। आज सीरीज के पहले मैच के पहले दिन इतनी बारिश हुई कि बिना टॉस के ही पहले दिन का खेल रद्द हो गया।
बारिश की लुका-छिपी सुबह से ही जारी रही। कभी बारिश आती तो कभी रुक जाती, जिससे मैच शुरू होने में खलल पड़ा और आखिरकार दोपहर को मैच अधिकारियों की ओर से पहले दिन के खेल को रद्द कर दिया गया।
पहले दिन का खेल कराने के लिए अंपायर्स, मैच अधिकारियों, पिच क्यूरेटर्स और ग्राउंड्समैन की तरफ से काफी कोशिश की गई। न जाने कितनी बार मैदान का मुआयना किया गया, लेकिन बारिश इतनी हुई कि मैदान को खेलने लायक न समझते हुए आखिरकार पहले दिन के खेल को रद्द कर दिया गया।
गुरुवार को कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम?
Advertisement
बेंगलुरु में बारिश के कारण पहले दिन का खेल रद्द होने के कारण अब दूसरे दिन गुरुवार, 17 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 45 मिनट को टॉस होगा, जबकि खेल शुरू होने का समय 9.15 तय किया गया है। अगर मौसम ठीक रहता है और पूरे दिन का खेल होता है तो गुरुवार को दूसरे दिन कुल 98 ओवर फेंके जाएंगे। मौसम की बात करें तो गुरुवार का पूर्वानुमान भी अच्छा नहीं लग रहा है। गुरुवार को भी बेंगलुरु में बारिश होने की संभावना है। दोपहर 1.30 बजे बारिश की सबसे अधिक 38 प्रतिशत संभावना है, जबकि शाम 4.30 बजे ये बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगी, तब थोड़ी बहुत आंधी की भी संभावना जताई गई है।
ये भी पढ़ें- 'मयंक, हर्षित और नीतीश को इसलिए साथ रखा, क्योंकि...', Rohit Sharma ने किया बड़ा खुलासा