ऑस्ट्रेलिया का यह दिग्गज खिलाड़ी दोषी, कबूला अपना जुर्म, शराब पीकर गाड़ी चलाने का लगा आरोप
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने शराब पीकर गाड़ी चलाने के अपराध में दोषी होने की बात स्वीकार कर ली है।
- खेल समाचार
- 2 min read

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज खिलाड़ी डेविड वार्नर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने शराब पीकर गाड़ी चलाने के अपराध में दोषी पाया गया है, जिसके बाद उन्होंने खुद जुर्म को कबूल कर लिया है।
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर के सिडनी थंडर के कप्तान के रूप में पद पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि उन्होंने शराब पीकर गाड़ी चलाने के अपराध में दोषी होने की बात स्वीकार कर ली है।
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज बुधवार को वेवरली स्थानीय अदालत में पेश नहीं हुए, जहां उनके वकील बॉबी हिल ने ईस्टर रविवार की घटना से संबंधित शराब पीकर गाड़ी चलाने के मध्यम श्रेणी के आरोप को वार्नर की ओर से स्वीकार किया।
ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले फंसे डेविड वार्नर
रिपोर्ट के अनुसार 5 अप्रैल को सिडनी के पूर्वी उपनगरों में पुलिस ने वार्नर को रोका और सड़क किनारे किए गए ब्रेथ टेस्ट में उनके रक्त में अल्कोहल की मात्रा पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद उन्हें आगे की जांच के लिए मारूब्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उनके रक्त में अल्कोहल की मात्रा 0.104 मापी गई - जो कानूनी सीमा से दोगुने से भी अधिक है।
Advertisement
बॉल-टैम्परिंग कांड में भी फंसे थे वार्नर
39 वर्षीय वार्नर को दक्षिण अफ्रीका में हुए 2018 के बॉल-टैम्परिंग कांड में संलिप्तता के कारण नेतृत्व की भूमिका निभाने से आजीवन प्रतिबंधित कर दिया गया था। हालांकि, 2024 में यह प्रतिबंध हटा लिया गया, जिसके बाद वार्नर को जल्द ही सिडनी थंडर का कप्तान नियुक्त किया गया।