अपडेटेड 3 March 2023 at 13:06 IST
कभी Virat Kohli से था बेशुमार प्यार, अब अपनी गर्लफ्रेंड से की सगाई, कौन हैं इंग्लिश महिला क्रिकेटर Danielle Wyatt?
Who is Danielle Wyatt: इंग्लैंड की स्टार महिला क्रिकेटर डेनियल वायट (Danielle Wyatt) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

Who is Danielle Wyatt: इंग्लैंड की स्टार महिला क्रिकेटर डेनियल वायट (Danielle Wyatt) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। गुरुवार को उन्होंने अपने रिलेशनशिप का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड की बल्लेबाज डेनिएल वायट ने लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं जॉर्जी हॉज के साथ गुरुवार को बेहद रोमांटिक अंदाज में अपनी सगाई (Danielle Wyatt Engagement) की घोषणा की।
बता दें कि डेनियल वायट वही महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने 2014 में टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली से प्यार का सरेआम इजहार किया था। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा था कि वो किंग कोहली की दीवानी हैं युव उनसे शादी करना चाहती हैं। विराट कोहली ने खुद भी इसपर रिएक्शन देते हुए 'द कपिल शर्मा शो' पर कहा था कि उनकी मां ने ये पोस्ट देखकर इस रिश्ते से इनकार कर दिया था।
डेनियल वायट ने गर्लफ्रेंड से की सगाई
बता दें कि 31 वर्षीय बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका में अपनी लंबे समय से प्रेमिका जॉर्जी से सगाई की, जो एक फुटबॉल एजेंट है। जॉर्जी सीएए बेस में महिला फ़ुटबॉल की प्रमुख भी हैं—एक एजेंसी जो फ़ुटबॉलरों के करियर को पोषित करने के लिए समर्पित है। डेनियल ने अपनी सगाई की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीर में दोनों किस करते नजर आ रहे हैं जबकि जॉर्जी खूबसूरत सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करते दिख रही हैं। दोनों की इस पोस्ट पर दुनियाभर के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
डेनिएल वयाट इंग्लैंड क्रिकेट टीम का हिस्सा थीं जिसने 2023 महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, भारत में आयोजित होने वाले WPL के पहले संस्करण में उनपर किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई और वो अनसोल्ड रहे थे।
Advertisement
यह भी पढ़ें: Nathan Lyon का कहर, भारतीय बल्लेबाजों का सरेंडर, इन 5 वजहों से टीम इंडिया को मिली शिकस्त
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 3 March 2023 at 12:57 IST