अपडेटेड 24 March 2026 at 13:27 IST

Rinku Singh: टी20 वर्ल्ड कप के स्टार रिंकू सिंह बनेंगे 'सरकारी अफसर', आज सीएम योगी सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

UP Government To Rinku Singh: रिंकू सिंह के लिए यह एक नई शुरुआत है, जहां वे मैदान के साथ-साथ अब प्रशासनिक भूमिका में भी अपनी पहचान बनाएंगे।

Follow : Google News Icon  
Rinku Singh and UP CM Yogi Adityanath
Rinku Singh and UP CM Yogi Adityanath | Image: ANI

T20 World Cup Star Rinku Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह के लिए आज का दिन बेहद खास है। टी20 क्रिकेट में अपनी शानदार बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले रिंकू सिंह अब एक नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। आज योगी आदित्यनाथ उन्हें सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

14 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

लखनऊ में होने वाले इस खास कार्यक्रम में सिर्फ रिंकू सिंह ही नहीं, बल्कि अलग-अलग खेलों से जुड़े कुल 14 खिलाड़ियों को सरकारी पद दिए जाएंगे। इनमें क्रिकेट, हॉकी, एथलेटिक्स और पैरालिंपिक के खिलाड़ी शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य है कि देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान और सुरक्षित भविष्य दिया जाए।

संघर्ष से सफलता तक का सफर

अलीगढ़ की गलियों से निकलकर इंटरनेशनल क्रिकेट तक पहुंचने वाले रिंकू सिंह की कहानी काफी प्रेरणादायक है। उन्होंने लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट में मेहनत की, फिर आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई।
हाल ही में उनके जीवन में कठिन समय भी आया, जब उनके पिता का निधन हुआ। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और खेल के प्रति अपना जुनून बनाए रखा।

निजी जिंदगी भी रही चर्चा में

रिंकू सिंह की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही है। उनकी सगाई समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से हो चुकी है। इस समारोह में कई बड़े नेता, जिनमें अखिलेश यादव भी शामिल थे। अब फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement
Uploaded image

पहले भी हो चुका था विवाद

रिंकू सिंह की सरकारी नौकरी को लेकर पहले भी विवाद हुआ था। जनवरी 2025 में उन्हें खेल कोटे के तहत शिक्षा विभाग में पद देने की योजना बनी थी, लेकिन उनकी शैक्षिक योग्यता को लेकर सवाल उठे और प्रक्रिया रोक दी गई। अब सरकार ने उन्हें खेल विभाग में नई जिम्मेदारी देने का फैसला किया है।

अन्य खिलाड़ियों को भी मिलेगा बड़ा मौका

इस कार्यक्रम में कई और खिलाड़ियों को भी अहम पद दिए जाएंगे। 

Advertisement
  • हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल को डिप्टी एसपी बनाया जाएगा। 
  • पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट प्रवीण कुमार को भी डिप्टी एसपी का पद मिलेगा। 
  • सिल्वर मेडलिस्ट अजीत सिंह को जिला पंचायत राज अधिकारी बनाया जाएगा। 
  • धाविका सिमरन और प्रतिपाल को भी प्रशासनिक जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान

सरकार इस मौके पर 9 खिलाड़ियों को लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड से भी सम्मानित करेगी। यह अवॉर्ड खिलाड़ियों के लिए बहुत प्रतिष्ठित माना जाता है और इसके साथ आर्थिक इनाम भी मिलता है।

क्यों खास है यह पहल?

सरकार का मानना है कि इससे युवाओं को खेलों की ओर बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। जब खिलाड़ियों को यह भरोसा होगा कि मेहनत के बाद उन्हें नौकरी और सम्मान मिलेगा, तो वे खेल को करियर के रूप में अपनाने के लिए और उत्साहित होंगे। रिंकू सिंह के लिए यह एक नई शुरुआत है, जहां वे मैदान के साथ-साथ अब प्रशासनिक भूमिका में भी अपनी पहचान बनाएंगे।

यह जरूर पढ़ें: Dhurandhar 2: फिल्म देखने के बाद पाकिस्तानी फैमिली ने लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, बताया 'धुरंधर 2' को 'थर्ड क्लास'- VIDEO
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 24 March 2026 at 13:27 IST