अपडेटेड 7 March 2024 at 16:35 IST

IPL से पहले शिखर धवन का तूफान, धुआंधार पारी खेल कर भी ‘गब्बर’ क्यों नहीं हुआ खुश?

IPL से पहले पंजाब किंग्स टीम के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। टीम के कप्तान शिखर धवन ने IPL 2024 से पहले मैदान पर तूफान मचाया है।

Follow : Google News Icon  
Shikhar Dhawan Brilliant Inning in DY Patil T20 Cup
शिखर धवन ने IPL से पहले डीवाई पाटिल T20 कप में शानदार पारी खेली | Image: X

Shikhar Dhawan storm before IPL 2024: IPL का रोमांच शुरू होने के दिन अब नजदीक आते जा रहे हैं। टूर्नामेंट के आगाज में करीब दो हफ्ते बाकी हैं। इसको लेकर सभी टीमें तैयारियां कर रही हैं। IPL से पहले शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने बड़ा धमाका किया है। पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कप्तान धवन (Dhawan) ने तूफान मचाया है, हालांकि धुआंधार पारी खेलने के बावजूद गब्बर खुश नहीं हैं।

DY पाटिल T20 कप में खेली तूफानी पारी

भारत के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने गुरुवार, 7 मार्च को मुंबई में डीवाई पाटिल T20 कप के पहले क्वार्टर फाइनल में शानदार पारी खेली है। धवन ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के खिलाफ चौके-छक्कों की बरसात के साथ नाबाद 99 रन बनाए, लेकिन बावजूद इसके उनकी टीम डीवाई पाटिल ब्ल्यू को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इतनी शानदार पारी खेलने के बाद भी टीम के हार जाने के कारण धवन खुश नजर नहीं आए। 

मैच का लेखा-जोखा

Advertisement

बांग्लादेश में 2022 में वनडे सीरीज के दौरान आखिरी बार भारत की ओर से खेलने वाले 38 साल के धवन पारी का आगाज करते हुए नाबाद वापस लौटे। उन्होंने महज 51 गेंदों पर नाबाद 99 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 6 छक्के जड़े, जिसकी बदौलत डीवाई पाटिल ब्ल्यू ने 20 ओवर में 182 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में CAG ने सलामी बल्लेबाज वरुण लवांडे (73) और समरवीर सिंह (45) की तेजतर्रार पारियों से 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 185 रन बनाकर मैच जीत लिया। 

ये भी पढ़ें- 100वें टेस्ट में अश्विन ने लगाया शानदार 'चौका', धर्मशाला की पिच पर कर दिया कमाल

Advertisement

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 7 March 2024 at 16:23 IST