अंग्रेजों की छुट्टी कर धोनी से मिलने पहुंचे ‘सर जडेजा’, गेट के बाहर फैन की तरह खिंचवाई फोटो
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा रांची टेस्ट के बाद धोनी के घर पहुंचे हैं। जडेजा ने रांची में धोनी के फार्म हाउस के बाहर कुछ फोटो शेयर किए हैं
- खेल समाचार
- 3 min read

Ravindra Jadeja reached MS Dhoni house in Ranchi after fourth Test: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट जीत लिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है, जिसमें टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का बड़ा रोल रहा है।
जडेजा ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के होमटाउन रांची में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में 5 विकेट चटकाए और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। भारत चौथे दिन, रविवार को ही 5 विकेट से मैच जीत गया। रांची टेस्ट के बाद भारतीय खिलाड़ी अपने-अपने घर लौट गए हैं, क्योंकि पांचवें और आखिरी टेस्ट में अभी काफी दिन हैं, लेकिन रविंद्र जडेजा वापस नहीं गए हैं। भला ऐसा कैसे हो सकता है कि जडेजा धोनी के शहर आए और उन्हें मिले बिना ही चले जाएं। जडेजा अंग्रेजों की छुट्टी करने के बाद धोनी से मिलने पहुंचे हैं। जडेजा ने सोशल मीडिया पर इसके फोटो शेयर किए हैं। बड़ी बात ये है कि वो एक फैन के तौर पर धोनी से मिलने पहुंचे हैं।
धोनी के फार्म हाउस के बाहर जडेजा ने ली फोटो
रविंद्र जडेजा ने रांची में धोनी के फार्म हाउस के बाहर फोटो खिंचवाई है। जडेजा ने तीन तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-
Advertisement
लीजेंड के घर के सामने एक फैन के रूप में पोज देना मजेदार है।
सब जानते हैं कि धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी भारत को तीनों ICC खिताब (वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी) जिताए हैं। धोनी को कैप्टन कूल के नाम से भी जाना जाता है। धोनी न केवल अपने खेल, बल्कि चतुर कप्तानी के लिए भी फेमस हैं। दुनिया भर में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। फैन तो फैन कई खिलाड़ी भी उन्हें उस्ताद मानते हैं। इस बीच अब जडेजा उनसे एक फैन के तौर पर मिलने पहुंचे हैं। बता दें कि जडेजा धोनी के IPL टीम मेट हैं। वो लंबे अरसे से धोनी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा हैं और दोनों के बीच की जुगलबंदी भी सबने देखी है। दोनों के बीच परिवार वाला रिश्ता है। यही वजह है कि रांची में होने के चलते जडेजा धोनी से मिलने पहुंचे हैं।
बता दें कि जडेजा ने रांची टेस्ट जीतने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में भी धोनी का जिक्र किया था। उन्होंने लिखा था-
Advertisement
कैप्टन कूल के होमटाउन में कूल जीत।
IPL में एक बार फिर फैंस को धोनी और जडेजा की जोड़ी नजर आने वाली है। दोनों दिग्गज खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन के साथ टीम को छठा IPL खिताब जिताना चाहेंगे।