अपडेटेड 9 February 2024 at 20:46 IST

श्रीलंका की नई सनसनी Pathum Nissanka ने इतने साल बाद तोड़ा जयसूर्या का रिकॉर्ड, रचा इतिहास

श्रीलंका के युवा बल्लेबाज Pathum Nissanka ने बल्ले के साथ तहलका मचाकर दुनिया हिला दी है। निसांका ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया है।

Follow : Google News Icon  
Sri Lanka Cricketer Pathum Nissanka
श्रीलंकाई क्रिकेटर पथुम निसांका | Image: X@OfficialSLC

Pathum Nissanka hits Sri Lanka's first double-century in ODIs: भारत और इंग्लैंड (India vs Englan) के बीच टेस्ट सीरीज (Test Series) और अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल (U19 World Cup Final) के एक्साइटमेंट के बीच श्रीलंका (Sri Lanka) से बड़ी खबर सामने आई है। श्रीलंका (Sri Lanka) के स्टार बल्लेबाज पथुम निसांका (Pathum Nissanka) ने बल्ले के साथ तबाही मचाकर दुनिया हिला डाली है।

25 साल के युवा स्टार क्रिकेटर निसांका (Nissanka) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ ऐसी शानदार पारी खेली है कि इतिहास रच डाला है। अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ पहले वनडे मैच (ODI Match) में निसांका ने ऐसा खेल दिखाया है कि खलबली मचा दी है। 

निसांका ने जड़ा दोहरा शतक 

श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले मैच में बल्ले के साथ तूफानी और दमदार पारी खेली है। दरअसल निसांका ने मुकाबले में दोहरा शतक जड़ा है और इसी के साथ उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। दरअसल निसांका वनडे में डबल सेंचुरी जड़ने वाले श्रीलंका के पहले बल्लेबाज हैं।

Advertisement

निसांका ने मुकाबले में 20 चौकों और 8 छक्कों के साथ 139 गेंदों पर 210 रन की आतिशी पारी खेली। उनके इस जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओर में 3 विकेट पर 381 रन का विशाल स्कोर बनाया। बता दें कि निसांका श्रीलंका की ओर से वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी हैं। बता दें कि इससे पहले श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) ने 189 रन बनाए थे और श्रीलंका के लिए किसी खिलाड़ी का वनडे में हाइएस्ट स्कोर था। जयसूर्या ने 2000 में भारत के खिलाफ ये पारी खेली थी, लेकिन अब 24 साल बाद निसांका (Nissanka) ने उनका ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

ये भी पढ़ें- Rohit Sharma का अधूरा काम पूरा करेंगे उदय! कंगारुओं से लेंगे 140 करोड़ हिंदुस्तानियों का इंतकाम

Advertisement

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 9 February 2024 at 20:20 IST