अपडेटेड 18 February 2024 at 20:32 IST
‘शर्म की बात है कि वो इंग्लैंड…' यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड को धोया तो बटलर का दिल रोया; फिर भी...
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने तूफानी अंदाज में दोहरा शतक जड़ा है। इस पर जोस बटलर ने बड़ा बयान दिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Jos Buttler comment on Yashasvi Jaiswal brilliant innings against England: गुजरात के राजकोट (Rajkot) में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच (3rd Test Match) में भारतीय युवा धाकड़ बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने इंग्लैंड (England) का बहुत बुरा हाल किया है।
22 वर्षीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में दोहरा शतक जड़ा है। जायसवाल (Jaiswal) ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए डबल सेंचुरी लगाई है।
उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने दूसरी पारी में 430 रन बनाए और इंग्लैंड को 557 रन का विशाल लक्ष्य दिया, जिसे चेज करने में इंग्लैंड (England) के पसीने छूट गए। 'बैजबॉल' की तरह खेलने के दावे करने वाली इंग्लैंड टीम महज 122 रन पर ढेर हो गई और भारत ने उसे 434 रन से हरा दिया।
इस बड़ी हार के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ियों के चेहरे लटके नजर आए। कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) नजर नहीं मिला पाए तो वहीं इंग्लैंड के वाइट बॉल कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) को भी शर्मिंदगी महसूस हुई।
Advertisement
यशस्वी की बैटिंग पर बटलर का बयान
2023 वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम की कमान संभालने वाले जोस बटलर ने यशस्वी जायसवाल की इस शानदार पारी पर बड़ा बयान दिया। जायसवाल ने इंग्लैंड को धोया तो बटलर का दिल रोया, हालांकि फिर भी बटलर ने यशस्वी की तारीफ की।
Advertisement
बटलर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा-
शर्म की बात है कि वो इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा कर रहा है, लेकिन यशस्वी जायसवाल के लिए खुश न होना मुश्किल है। अपनी प्रतिभा से वो सब कुछ पा रहा है जिसका वो हकदार है। भूख और काम की नैतिकता। क्या सितारा है।
बता दें कि जोस बटलर IPL में यशस्वी जायसवाल के टीम मेट हैं। दोनों खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। दोनों को अक्सर राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए भी देखा गया है। IPL के अगले सीजन में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। ऐसे में दोनों खिलाड़ी जल्द एक साथ मैदान पर खेलते हुए दिख सकते हैं।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 18 February 2024 at 20:32 IST