‘उसने शानदार विकेटकीपिंग की, लेकिन…’विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत पर पार्थिव पटेल ने कह दी बड़ी बात

पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे केएस भरत को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Follow : Google News Icon  
KS Bharat & Parthiv Patel
केएस भरत और पार्थिव पटेल | Image: AP/INSTAGRA@parthiv9

Parthiv Patel Big Comment on Wicketkeeper Batsman KS Bharat: इंग्लैंड (England) के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों में बल्ले से लचर प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज (Wicketkeeper Batsman) केएस भरत (KS Bharat) को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा हो रही है।

टीम में केएल राहुल की जिम्मेदारी संभाल रहे केएस भरत ने पिछले दोनों टेस्टों में बेशक कमाल की विकेटकीपिंग की है, लेकिन वो बल्ले के साथ छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। इसको लेकर अब पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने केएस भरत को एक और मौका देने की वकालत करते हुए कहा कि आंध्र के इस खिलाड़ी ने विकेट के पीछे अपनी भूमिका शानदार तरीके से निभाई है, हालांकि पार्थिव ने उनकी बल्लेबाजी पर चिंता जाहिर की है।

बता दें कि 30 साल के भरत ने अब तक 7 टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन वो एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पिछले 2 टेस्ट मैचों में भी वो नाकाम रहे हैं। ऐसे में इस बात की संभावना है कि गुरुवार, 15 फरवरी से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट में बेहतर बल्लेबाजी के कारण ध्रुव जुरेल को डेब्यू का मौका मिले।

'भरत को रन बनाने होंगे'

Advertisement

भारत के लिए 25 टेस्ट खेलने वाले पार्थिव ने माना कि भारतीय टीम में विकेटकीपर के स्थान को लेकर उथल-पुथल है। पार्थिव एक बयान में कहा-

भरत ने निश्चित तौर पर इस सीरीज में अब तक और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी विकेटकीपिंग में शानदार प्रदर्शन किया है। जहां तक रन बनाने की बात है तो इसमें कोई संदेह नहीं कि आप उसके बल्ले से रन चाहते हैं। ये कुछ ऐसा है, जो नहीं हो पाया है। इन परिस्थितियों में भरत और जुरेल भारत के दो सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं। आप जो देख रहे हैं वो पेचीदा मामला है। आप बिना किसी संदेह के उनसे रन चाहते हैं। ये टीम प्रबंधन पर निर्भर है। हां, इस समय अस्थिरता है, आप इससे इनकार नहीं कर सकते, लेकिन आपको किसी के भी साथ चांस लेना होगा।

पार्थिव ने हैदराबाद में पहले टेस्ट में मुश्किल परिस्थितियों में भरत की 41 और 28 रन की पारी का जिक्र करते हुए उन्हें एक और मौका देने की वकालत की। 

Advertisement

पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने कहा-

आपको हालांकि हैदराबाद टेस्ट मैच की पहली पारी में भरत के 41 रन को देखना होगा। दूसरी पारी में जब सभी मुख्य बल्लेबाज आउट हो गए थे, तब भरत ने अश्विन के साथ मिलकर टीम की उम्मीद जगाई थी।

ईशान किशन पर बोलने से किया इंकार 

ईशान किशन के मुद्दे पर पूछे जाने पर पार्थिव ने कहा कि वो इस मामले में कुछ बोलने से बचना चाहेंगे। उन्होंने कहा- 

ये पूरी तरह से खिलाड़ी पर निर्भर करता है। किसी को नहीं पता है कि वो किस स्थिति में है। मैं व्यक्तिगत मामलों पर कुछ भी अटकलें लगाने से बचना पसंद करूंगा। ये पूरी तरह से BCCI और ईशान किशन का फैसला है।

बता दें कि दूसरे टेस्ट में भारत की शानदार जीत के साथ ये सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए तीसरा मुकाबला अहम होगा। भारत और इंग्लैंड, दोनों राजकोट में तीसरे टेस्ट को जीतना चाहेंगे और 2-1 की मजबूत बढ़त लेना चाहेंगे। 

ये भी पढ़ें- ‘मुझे समझ नहीं आ रहा कि…' चेतेश्वर पुजारा को नजरअंदाज करने पर इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को आया गुस्सा

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
DINESH BEDI
पब्लिश्ड