अपडेटेड 18 February 2024 at 20:01 IST

एक तीर से दो वार, भारत ने इंग्लैंड पर जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया को भी सिखाया सबक; छोड़ दिया पीछे

भारत ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है। इसके साथ भारत ने एक तीर से दो वार किए हैं। भारत ने इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया को भी सबक सिखाया है।

Follow : Google News Icon  
India climb to second position in WTC Points Table
WTC प्वॉइंट्स टेबल पर दूसरे नंबर पर पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम | Image: BCCI

India Climb to second position after an emphatic win over England in 3rd Test: दुनिया की नंबर 2 टेस्ट टीम भारत (India) ने इंग्लैंड (England) के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच (3rd Test Match) में शानदार जीत दर्ज की है। राजकोट (Rajkot) में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी है।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने मैच में इंग्लैंड का ऐसा बुरा हाल किया है कि वो किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहा। भारत ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के साथ एक तीर से दो वार किए हैं। भारत (India) ने इंग्लैंड (England) को तो हराया ही है, साथ ही ऑस्ट्रेलिया (Australia) को भी सबक सिखाया है, जिसने उसका 2023 वनडे वर्ल्ड कप जीतने का सपना तोड़ा था।

WTC प्वॉइंट्स टेबल में भारत का दबदबा

दरअसल भारत ने इंग्लैंड पर इस शानदार जीत के साथ मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशनशिप (WTC) के प्वॉइंट्स टेबल में धमाल मचाया है। इंग्लैंड के खिलाफ 434 रन की बड़ी जीत के साथ भारत 2023-25 WTC प्वॉइंट्ल टेबल में दोबारा दूसरे स्थान पर आ गया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर ये स्थान हासिल किया है।

Advertisement

बता दें कि 59.52 % जीत प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर आया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया 55% के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गया है। न्यूजीलैंड 75% विनिंग पर्सेंटेज के साथ नंबर 1 पर है, जिनसे हाल ही में साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को 2-0 से धूल चटाई थी। 

भारत की टेस्ट में सबसे बड़ी जीत

Advertisement

बता दें कि भारत की इंग्लैंड के खिलाफ ये जीत टेस्ट में उसकी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 372 रन की जीत दर्ज की थी। वहीं दिल्ली में 2015 में भारत ने साउथ अफ्रीका को 337 रन से हराया था। इसके अलावा 2016 में इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत 321 रन से जीता था। वहीं 2008 में मोहाली में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 320 रन से धोया था। 

ये भी पढ़ें- 'शुक्ला जी, बहुत तगड़ा मारता है' यशस्वी जायसवाल की आतिशी पारी पर सूर्यकमार का मजेदार रिएक्शन

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 18 February 2024 at 20:01 IST