अपडेटेड 19 February 2024 at 23:21 IST
IPL 2024 से पहले KKR से बाहर हुआ इंग्लैंड का ये खिलाड़ी, किसे मिली टीम में एंट्री?
IPL 2024 की शुरुआत से पहले KKR में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंग्लैंड का तेज गेंदबाज टीम से बाहर हो गया है, जिसकी जगह श्रीलंकाई खिलाड़ी को चुना गया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

hanges in Kolkata Knight Riders team before IPL 2024: IPL का रोमांच शुरू होने में अब बस कुछ ही वक्त बचा है। दुनिया की इस सबसे लोकप्रिय T20 लीग के 17वें सीजन का आगाज मार्च के आखिरी हफ्ते में हो सकता है। IPL 2024 का शेड्यूल भी जल्द जारी किया जा सकता है। टूर्नामेंट को लेकर सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
IPL 2024 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गसएटकिंसन टीम से बाहर हो गए हैं। KKR ने गस एटकिंसन की जगह श्रीलंका अनुभवी तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीरा को अपने साथ जोड़ा है। KKR ने 2024 IPL के लिए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन (Gus Atkinson) के विकल्प के तौर पर सोमवार को श्रीलंका के दुष्मंता चमीरा (Dushmantha Chameera) को टीम में शामिल किया। चमीरा अपने 50 लाख रुपए के बेस प्राइज पर KKR से जुड़े हैं।
IPL 2024 में अब गस एटकिंसन की जगह दुष्मंता चमीरा अपनी रफ्तार भरी गेंदों से बल्लेबाजों से सवाल पूछते नजर आएंगे। बता दें कि दुबई में हुए IPL के मिनी ऑक्शन में किसी भी फ्रेंचाइजी ने चमीरा पर दाव नहीं लगाया था। मगर अब ये गेंदबाज कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलता हुआ नजर आएगा।
दुष्मंता चमीरा का IPL करियर
Advertisement
32 वर्षीय दुष्मंता चमीरा के IPL करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 12 मैच खेले हैं और 9 विकेट लिए हैं। श्रीलंका का ये दिग्गज तेज गेंदबाज 2018 और 2021 सीजन में क्रमश: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का हिस्सा रह चुका है। मगर उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। चमीरा ने 2022 में लखनऊ सुपर जाइंट्स (lSG) के लिए अपना IPL डेब्यू किया और 12 मैचों में 9 विकेट चटकाए।
Advertisement
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 19 February 2024 at 23:21 IST