अपडेटेड 25 February 2024 at 19:52 IST

रांची टेस्ट के बीच वायरल हो रहा धोनी की पहली नौकरी का अप्वॉइंटमेंट लेटर, आपने देखा क्या?

भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इसको लेकर धोनी चर्चा में हैं और अब सोशल मीडिया पर उनका पहला अप्वॉइंटमेंट लेटर वायरल हो रहा है।

Follow : Google News Icon  
MS Dhoni First Appointment Letter
एमएस धोनी का पहला अप्वॉइंटमेंट लेटर | Image: X/@mufaddal_vohra

Dhoni's first job appointment letter going viral amid Ranchi Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच जारी है। टीम इंडिया ये मैच धोनी (Dhoni) के शहर रांची में खेल रही है। ऐसे में धोनी (Dhoni) का नाम चर्चा में है। सोशल मीडिया पर धोनी (Dhoni) के बारे में बातें हो रही हैं। उनके स्टेडियम में आकर मैच देखने के भी चर्चे हैं। वो आते हैं या नहीं, इसका तो पता नहीं, लेकिन धोनी से जुड़ी एक खास चीज सामने आई है।

दरअसल सोशल मीडिया पर धोनी की पहली नौकरी का अप्वॉइंटमेंट लेटर वायरल रहो है। सबको पता है कि धोनी क्रिकेटर बनने से पहले रेलवे में नौकरी करते थे। सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है, वो धोनी के दक्षिण पूर्व रेलवे में लगी नौकरी के नियुक्ति पत्र की है, जिसमें विश्व कप विजेता कप्तान का नाम और उनकी अन्य जानकारी बड़े अक्षरों में लिखी हुई है। 

यहां देखें धोनी का पहला अप्वॉइंटमेंट लेटर

बता दें कि धोनी को दक्षिण पूर्व रेलवे में टिकट कलेक्टर के रूप में पहली नौकरी मिली थी, जो 2016 में रिलीज हुई उनकी बायोपिक ‘धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ में दिखाया गया है। धोनी के इस अप्वॉइंटमेंट लेटर ने फैंस को उनके शुरुआती संघर्षों की यादें ताजा करा दी हैं। धोनी को लेकर फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। उनसे जुड़ी कोई भी चीज फैंस में अलग ही जोश लाती है। फैंस धोनी को देखने के लिए काफी बेसब्र रहते हैं।

Advertisement

भारत के सबसे सफल कप्तान

बता दें कि एमएस धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। धोनी ने अपने कार्यकाल के दौरान भारत को तीनों ICC खिताब (वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी) दिलाए हैं। रांची में जन्मे धोनी ने अपने शानदार प्रदर्शन और सफल कप्तानी के दम पर इंटरनेशनल लेवल पर बड़ा नाम कमाया है। दिलचस्प बात ये है कि अपनी क्रिकेट गतिविधियों के साथ-साथ, धोनी ने घरेलू क्रिकेट में रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुए खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट कलेक्टर के रूप में भी काम किया। 

Advertisement

धोनी का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

धोनी ने दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी, लेकिन गोल्डन डक के साथ उनकी शुरुआत खराब रही, हालांकि उन्होंने इसके बाद जबरदस्त वापसी की और विशाखापटनम में पाकिस्तान के खिलाफ अपने पांचवें इंटरनेशनल मैच में 148 रनों की शानदार पारी खेलकर अपना पहला शतक जड़ा। वहां से, धोनी ने सभी फॉर्मेट्स में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में अपनी जगह मजबूत की और इसके बाद उन्हें कप्तानी मिली और बतौर कप्तान 2007 में भारत को T20 वर्ल्ड कप जिताया। 

ये भी पढ़ें- धोनी के धुरंधर के साथ 'ऑनलाइन फ्रॉड', शिकायत की तो कंपनी ने बताया झूठा; क्रिकेटर ने यूं निकाली भड़ास

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 25 February 2024 at 19:52 IST